IND U19 vs PAK U19 Live: उस्मान खान ने जड़ा शतक, पाकिस्तान ने बोर्ड पर लगाए 337 रन
IND vs PAK, U19 Asia Cup 2026 Final Live: अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें ओमान के अल अमरात स्टेडियम में आमने-सामने हैं.
LIVE Cricket Score & Updates
-
IND vs PAK: पाकिस्तान ने बोर्ड पर लगाए 337 रन
पाकिस्तान ने 50 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए हैं. पाकिस्तान को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में उस्मान खान और हयाम खान का अहम योगदान रहा. उस्मान खान ने 107 रनों की एक शानदार पारी खेली. वहीं, हयाम खान ने 80 रनों का योगदान दिया. कप्तान फरहान यूसुफ ने भी 63 रन बनाए.
-
IND U19 vs PAK U19 Live: 8वां विकेट गिरा
पाकिस्तान को 332 रन के स्कोर पर 8वां झटका लगा है. नकाब शफीक 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.
-
IND vs PAK: भारत को मिली 7वीं सफलता
भारत को 7वीं सफलता भी मिल गई है. हमजा जहूर 10 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं. पाकिस्तान ने ये विकेट 317 रन के स्कोर पर गंवाया है.
-
IND U19 vs PAK U19 Live: भारत को मिली छठी सफलता
पाकिस्तान ने 311 रन पर अपना छठा विकेट भी गंवा दिया है. हसनैन अब्बास डार 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ये विकेट चिगुरुपति वेंकट ने हासिल किया है.
-
IND U19 vs PAK U19 Live: पाकिस्तान को 5वां झटका
पाकिस्तान ने 305 रन के स्कोर अपना 5वां विकेट भी गंवा दिया है. फरहान यूसुफ 60 गेंदों पर 63 रनों की एक कप्तानी पारी खेलकर आउट हो गए हैं.
-
U19 Asia Cup 2026 Final: भारत को मिली चौथी सफलता
पाकिस्तान ने 299 रन पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. अहमद हुसैन 20 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
-
IND vs PAK: 40 ओवर का खेल पूरा
पाकिस्तान ने 40 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 274 रन बना लिए हैं. कप्तान फरहान यूसुफ 47 रन बनाकर खेल रहे हैं और अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं.
-
U19 Asia Cup 2026: उस्मान खान शतक जड़कर आउट
उस्मान खान 111 गेंदों पर 107 रनों की एक शानदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं. भारत को ये बड़ी सफलता काव्या परेश पटेल ने दिलाई है.
-
IND vs PAK: उस्मान खान ने जड़ा शतक
उस्मान खान ने 106 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है. उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी हैं और अब इस बड़े मुकाबले में भी अपनी टीम के लिए अहम पारी खेल रहे हैं.
-
U19 Asia Cup 2026 Final: 200 रन पूरे
पाकिस्तान ने 29 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए हैं. उस्मान खान 87 रन बनाकर शतक की ओर बढ़ रहे हैं. वहीं, फरहान यूसुफ 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
-
IND vs PAK: भारत को मिली बड़ी सफलता
टीम इंडिया को एक बड़ी सफलता मिली है. अब्दुल कादिर 54 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं. भारत को ये सफलता अर्जुन रजत ने दिलाई है.
-
U19 Asia Cup 2026 Final: अब्दुल कादिर की भी फिफ्टी
अब्दुल कादिर ने एक शानदार पारी खेलते हुए सिर्फ 39 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ पाकिस्तान ने 21 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं. उस्मान खान भी 64 रन बनाकर जमे हुए हैं.
-
U19 Asia Cup 2026 Final: उस्मान खान का अर्धशतक
उस्मान खान का शानदार फॉर्म जारी है और उन्होंने फाइनल में भी पाकिस्तान के लिए एक अहम पारी खेलने का काम किया है. उन्होंने 46 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.
-
IND U19 vs PAK U19 Live: 100 रन पूरे
पाकिस्तान ने 13 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं. उस्मान खान 45 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, अब्दुल कादिर 17 गेंदों पर ही 34 रन ठोक चुके हैं.
-
U19 Asia Cup 2026 Final: भारत को पहली सफलता
पाकिस्तान ने 62 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है. हयाम खान 23 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ये सफलता काव्या परेश पटेल ने दिलाई है.
-
IND vs PAK: 50 रन के पार
पाकिस्तान ने 6.3 ओवर में ही बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 51 रन लगा दिए हैं. भारतीय गेंदबाजों पर दवाब बढ़ता जा रहा है. उस्मान खान 27 रन और हयाम खान 16 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं.
-
IND U19 vs PAK U19 Live: पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत
पाकिस्तान ने पहले 3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 23 रन बना लिए हैं. उस्मान खान और हयाम खान अच्छी लय में नजर आ रहे हैं.
-
IND vs PAK: मुकाबले की शुरुआत
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल का आगाज हो गया है. पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान और हयाम खान क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं, गेंदबाजी की कमान मोहित उलवा ने संभाली है.
-
IND U19 vs PAK U19 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, अर्जुन रजत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्या परेश पटेल, सी. वेंकट
पाकिस्तान: उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हसनैन अब्बास डार, हमजा जहूर (विकेटकीपर), मोहम्मद सय्याम, अली रजा, नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह.
-
U19 Asia Cup 2026 Final: भारत की पहले फील्डिंग
फाइनल मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. यानी भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने वाली है.
IND vs PAK, U19 Asia Cup 2026 Final Live: अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच में महामुकाबला अल अमरात स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमें लगातार दूसरी बार फाइनल में आमने-सामने हैं. पाकिस्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इस एडिशन में भी इन दोनों टीमों के बीच ये दूसरी टक्कर है. ग्रुप स्टेज में लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में खेल रही भारतीय अंडर-19 टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया की नजर अपना बदला पूरा करने पर रहने वाली है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच अभी तक 31 यूथ वनडे मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें भारतीय टीम ने 17 मुकाबलों को अपने नाम किया है, वहीं, पाकिस्तानी टीम 13 मैचों में ही बाजी मार सकी है. इसके अलावा एक मुकाबला टाई पर खत्म हुआ है.
Published On - Nov 14,2026 10:12 AM IST



