IND U19 vs PAK U19 Live: उस्मान खान के बाद अब्दुल कादिर का भी अर्धशतक, अच्छी स्थिति में पाकिस्तान

IND U19 vs PAK U19 Live: उस्मान खान के बाद अब्दुल कादिर का भी अर्धशतक, अच्छी स्थिति में पाकिस्तान

IND vs PAK, U19 Asia Cup 2026 Final Live: अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें ओमान के अल अमरात स्टेडियम में आमने-सामने हैं.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 14 Nov 2026 11:59 AM (IST)

    U19 Asia Cup 2026 Final: अब्दुल कादिर की भी फिफ्टी

    अब्दुल कादिर ने एक शानदार पारी खेलते हुए सिर्फ 39 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ पाकिस्तान ने 21 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं. उस्मान खान भी 64 रन बनाकर जमे हुए हैं.

  • 14 Nov 2026 11:37 AM (IST)

    U19 Asia Cup 2026 Final: उस्मान खान का अर्धशतक

    उस्मान खान का शानदार फॉर्म जारी है और उन्होंने फाइनल में भी पाकिस्तान के लिए एक अहम पारी खेलने का काम किया है. उन्होंने 46 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.

  • 14 Nov 2026 11:30 AM (IST)

    IND U19 vs PAK U19 Live: 100 रन पूरे

    पाकिस्तान ने 13 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं. उस्मान खान 45 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, अब्दुल कादिर 17 गेंदों पर ही 34 रन ठोक चुके हैं.

  • 14 Nov 2026 11:12 AM (IST)

    U19 Asia Cup 2026 Final: भारत को पहली सफलता

    पाकिस्तान ने 62 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है. हयाम खान 23 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ये सफलता काव्या परेश पटेल ने दिलाई है.

  • 14 Nov 2026 11:05 AM (IST)

    IND vs PAK: 50 रन के पार

    पाकिस्तान ने 6.3 ओवर में ही बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 51 रन लगा दिए हैं. भारतीय गेंदबाजों पर दवाब बढ़ता जा रहा है. उस्मान खान 27 रन और हयाम खान 16 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं.

  • 14 Nov 2026 10:48 AM (IST)

    IND U19 vs PAK U19 Live: पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत

    पाकिस्तान ने पहले 3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 23 रन बना लिए हैं. उस्मान खान और हयाम खान अच्छी लय में नजर आ रहे हैं.

  • 14 Nov 2026 10:35 AM (IST)

    IND vs PAK: मुकाबले की शुरुआत

    अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल का आगाज हो गया है. पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान और हयाम खान क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं, गेंदबाजी की कमान मोहित उलवा ने संभाली है.

  • 14 Nov 2026 10:15 AM (IST)

    IND U19 vs PAK U19 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    भारत: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, अर्जुन रजत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्या परेश पटेल, सी. वेंकट

    पाकिस्तान: उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हसनैन अब्बास डार, हमजा जहूर (विकेटकीपर), मोहम्मद सय्याम, अली रजा, नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह.

  • 14 Nov 2026 10:14 AM (IST)

    U19 Asia Cup 2026 Final: भारत की पहले फील्डिंग

    फाइनल मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. यानी भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने वाली है.

IND vs PAK, U19 Asia Cup 2026 Final Live: अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच में महामुकाबला अल अमरात स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमें लगातार दूसरी बार फाइनल में आमने-सामने हैं. पाकिस्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इस एडिशन में भी इन दोनों टीमों के बीच ये दूसरी टक्कर है. ग्रुप स्टेज में लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में खेल रही भारतीय अंडर-19 टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया की नजर अपना बदला पूरा करने पर रहने वाली है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच अभी तक 31 यूथ वनडे मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें भारतीय टीम ने 17 मुकाबलों को अपने नाम किया है, वहीं, पाकिस्तानी टीम 13 मैचों में ही बाजी मार सकी है. इसके अलावा एक मुकाबला टाई पर खत्म हुआ है.

Published On - Nov 14,2026 10:12 AM IST

Follow Us