IPL Trade: दो बार जीती पर्पल कैप, अब गुजरात टाइटंस में जाएगा ये गेंदबाज! आधी हो जाएगी सैलरी

IPL Trade: दो बार जीती पर्पल कैप, अब गुजरात टाइटंस में जाएगा ये गेंदबाज! आधी हो जाएगी सैलरी

गुजरात टाइटंस अभी तक मौजूदा ट्रेडिंग विंडो में खामोश ही रही है और कोई बड़ी हलचल टीम के खेमें नहीं दिखी है. मगर रिटेंशन से ठीक पहले अब एक खिलाड़ी के GT में आने की संभावना बन गई है.

IPL रिटेंशन और ऑक्शन से पहले ट्रेडिंग की हलचल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इस बार जो टीम इसका हिस्सा बनने जा रही है वो है पिछले साल की रनर अप गुजरात टाइटंस. (Photo: PTI)

जी हां, क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद अपने इस गेंदबाज को गुजरात के साथ ट्रेड करने के लिए चर्चा में व्यस्त है. (Photo: PTI)

हालांकि, इस ट्रेड में खिलाड़ियों की अदला-बदली शामिल नहीं है बल्कि गुजरात सिर्फ 4 करोड़ में हर्षल पटेल को ट्रेड करने जा रही है. (Photo: PTI)

यानि हर्षल की सैलरी आधी हो जाएगी, जिन्हें SRH ने 2025 मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ में खरीदा था. इसके बाद 2 सीजन में हर्षल ने SRH के लिए 18 मुकाबलों में 16 विकेट लिए. (Photo: PTI)