IND U19 vs PAK U19 Highlights: भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया, आखिरी गेंद पर मिली जीत
IND vs PAK, U19 Asia Cup 2026 Final: भारत ने रिकॉर्ड 9वीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता है, जिसमें दूसरी बार पाकिस्तान को फाइनल में मात दी है.
IND vs PAK, U19 Asia Cup 2026 Final Highlights: अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हरा दिया. ओमान में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को 338 रन का लक्ष्य दिया था. भारत ने अंडर-19 क्रिकेट में कभी इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं किया था. इस बार भी हालत खराब लग रही थी जब सिर्फ 252 रन पर ही 8 विकेट गिर चुके थे. मगर इसके बाद मोहित उल्वा और मनल चौहान पाकिस्तान पर टूट पड़े. दोनों ने टीम की वापसी कराई. आखिरी गेंद पर जब 3 रन की जरूरत थी तब मोहित ने चौका जमाकर भारत को चैंपियन बना दिया.
पाकिस्तान की ओर से इस मैच में उस्मान खान (107) ने शानदार शतक लगाया था. वहीं भारत की ओर से कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 और आर्यवीर सहवाग ने 58 रन की बढ़िया पारी खेली. भारत को जब जीत के लिए 51 गेंदों में 86 रन की जरूरत थी और 2 ही विकेट बचे थे, तब मनल और 10वें नंबर के बल्लेबाज मोहित के बीच ताबड़तोड़ 57 रन की साझेदारी हुई. मनल (47) के आउट होने के बाद भी भारत को 29 रन की जरूरत थी और मोहित (49 नाबाद) ने आखिरी बल्लेबाज वेंकटा के साथ मिलकर इसे संभव कर दिखाया. इस तरह भारत ने रिकॉर्ड 9वीं बार खिताब जीता और पाकिस्तान से पिछले फाइनल की हार का बदला लिया.
LIVE Cricket Score & Updates
-
IND vs PAK U19 Score Update: भारत की रोमांचक जीत
भारतीय टीम ने हार के मुंह से जीत छीन ली है और इसके स्टार बने हैं मोहित उल्वा. आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी और मोहित ने चौका जमाकर भारत को 1 विकेट से रोमांचक जीत दिलाते हुए चैंपियन बना दिया है. भारत ने 9वीं बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है. साथ ही पाकिस्तान से पिछले साल के फाइनल की हार का बदला भी ले लिया है.
-
IND vs PAK U19 Score Update: आखिरी ओवर में 8 रन की जरूरत
मोहित उल्वा ने टीम इंडिया के लिए जीत की उम्मीद जगाई है. अब आखिरी ओवर में भारत को सिर्फ 8 रन चाहिए, जबकि 1 ही विकेट बचा है.
-
IND vs PAK U19 Score Update: मनल की पारी का अंत
मनल ने भारत को जीत की उम्मीद जगाई लेकिन जीत तक पहुंचाने से पहले वो आउट हो गए. एक छक्का लगाने की कोशिश में वो स्पिनर निकाब की गेंद पर कैच आउट हो गए. इस तरह भारत को नौवां झटका लगा है. मनल ने 32 गेंदों में 47 रन बनाए.
भारत का स्कोर 309/9, ओवर- 47.2
-
IND vs PAK U19 Score Update: भारत के 300 रन
टीम इंडिया के 300 रन पूरे हो गए हैं और ये मोहित के बल्ले से निकले एक बेहतरीन छक्के से पूरे हुए हैं. साथ ही दोनों के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी हो गई है.
-
IND vs PAK U19 Score Update: मनल-मोहित की दमदार बैटिंग
मनल चौहान और मोहित उल्वा ने भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा है. दोनों ने खूब छक्के-चौके बरसाते हुए सिर्फ 21 गेंदों में 41 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 300 रन के करीब पहुंचा दिया है.
-
IND vs PAK U19 Score Update: भारत के 8 विकेट गिरे
भारतीय टीम हार की कगार पर पहुंच गई है क्योंकि उसके 2 विकेट और गिर गए हैं. 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर आर्यन आउट हो गए, जहां एक और अच्छा कैच देखने को मिला. फिर अगले ही ओवर में काव्य पटेल भी चलते बने.
-
IND vs PAK U19 Score Update: टीम के 250 रन
लगातार झटकों के बाद मनल चौहान ने आते ही कुछ बाउंड्री जड़ी हैं, जिसकी मदद से भारत के 250 रन पूरे हो गए हैं. मनल के साथ आर्यन क्रीज पर हैं.
-
IND vs PAK U19 Score Update: भारत को दोहरा झटका
भारत ने लगातार 2 गेंदों में 2 बड़े विकेट गंवा दिए हैं, जिसने टीम को मुश्किल में डाल दिया है. दोनों सेट बल्लेबाजों के विकेट आए और वो भी पाकिस्तान की बेहतरीन फील्डिंग से. पहले तो कप्तान लक्ष्य रायचंदानी का बेहतरीन कैच लपका हसनैन डार ने. फिर अगली ही गेंद पर अन्वय द्रविड़ रन आउट हो गए.
लक्ष्य ने 80 रन की पारी खेली और भारत की आखिरी उम्मीद भी थे. वहीं अन्वय ने क्रीज पर आते ही ताबड़तोड़ 19 रन बटोर लिए थे लेकिन अब वो भी पवेलियन लौट गए हैं, जबकि स्कोर सिर्फ 217 रन है.
-
IND vs PAK U19 Score Update: भारत का चौथा विकेट गिरा
भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि चौथा विकेट भी गिर गया है. यशबर्धन चौहान आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. हसनैन डार ने ये विकेट लिया.
-
IND vs PAK U19 Score Update: तीसरा विकेट गिरा
रिजवानुल्लाह ने भारत को एक और झटका दिया है. इस बार उन्होंने अर्जुन राजपूत का विकेट हासिल किया, जिन्होंने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाया था. भारत का स्कोर अभी 172 रन है, जबकि 31 ओवर पूरे हो चुके हैं.
-
IND vs PAK U19 Score Update: दूसरा विकेट गिरा
भारत ने दूसरा विकेट गंवा दिया है. करीब 6 फुट 7 इंच लंबे तेज गेंदबाज रिजवानुल्लाह ने भारत को ये झटका दिया. उन्होंने विनीत (24) का विकेट झटका.
-
IND vs PAK U19 Final Live: कप्तान लक्ष्य का भी अर्धशतक
कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. हालांकि उनका अर्धशतक 72 गेंदों में आया है लेकिन उन्होंने एक तरफ से मोर्चा संभाला हुआ है.
-
IND vs PAK U19 Final Live: पहला विकेट गिरा
आर्यवीर सहवाग (58) की एक अच्छी पारी का अंत हो गया है. स्पिनर निकाब की गेंद पर छक्का जमाने की कोशिश में वो लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर कैच आउट हो गए. इस तरह भारत का पहला विकेट गिरा.
-
IND vs PAK U19 Final Live: आर्यवीर सहवाग का अर्धशतक
आर्यवीर सहवाग ने एक जबरदस्त अर्धशतक जमाया है. उन्होंने 50 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जो इस टूर्नामेंट में उनका तीसरा अर्धशतक और 5 पारियों में कुल चौथी बार 50 से ज्यादा का स्कोर है.
-
IND vs PAK: 50 रन पूरे
भारत ने 9 ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 51 रन बना लिए हैं. लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग के बीच एक अच्छी साझेदारी हो रही है.
-
U19 Asia Cup 2026 Final: भारत की अच्छी शुरुआत
टीम इंडिया ने पहले 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 31 रन बना लिए हैं. आर्यवीर सहवाग 18 रन और लक्ष्य रायचंदानी 12 रन बनाकर खेल रहे हैं.
-
U19 Asia Cup 2026 Final: भारत की पारी शुरू
भारतीय टीम के रन चेज की शुरुआत हो गई है, टीम को जीत के लिए 338 रन बनाने हैं. लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग क्रीज पर हैं.
-
IND vs PAK: पाकिस्तान ने बोर्ड पर लगाए 337 रन
पाकिस्तान ने 50 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए हैं. पाकिस्तान को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में उस्मान खान और हयाम खान का अहम योगदान रहा. उस्मान खान ने 107 रनों की एक शानदार पारी खेली. वहीं, हयाम खान ने 80 रनों का योगदान दिया. कप्तान फरहान यूसुफ ने भी 63 रन बनाए.
-
IND U19 vs PAK U19 Live: 8वां विकेट गिरा
पाकिस्तान को 332 रन के स्कोर पर 8वां झटका लगा है. नकाब शफीक 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.
-
IND vs PAK: भारत को मिली 7वीं सफलता
भारत को 7वीं सफलता भी मिल गई है. हमजा जहूर 10 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं. पाकिस्तान ने ये विकेट 317 रन के स्कोर पर गंवाया है.
-
IND U19 vs PAK U19 Live: भारत को मिली छठी सफलता
पाकिस्तान ने 311 रन पर अपना छठा विकेट भी गंवा दिया है. हसनैन अब्बास डार 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ये विकेट चिगुरुपति वेंकट ने हासिल किया है.
-
IND U19 vs PAK U19 Live: पाकिस्तान को 5वां झटका
पाकिस्तान ने 305 रन के स्कोर अपना 5वां विकेट भी गंवा दिया है. फरहान यूसुफ 60 गेंदों पर 63 रनों की एक कप्तानी पारी खेलकर आउट हो गए हैं.
-
U19 Asia Cup 2026 Final: भारत को मिली चौथी सफलता
पाकिस्तान ने 299 रन पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. अहमद हुसैन 20 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
-
IND vs PAK: 40 ओवर का खेल पूरा
पाकिस्तान ने 40 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 274 रन बना लिए हैं. कप्तान फरहान यूसुफ 47 रन बनाकर खेल रहे हैं और अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं.
-
U19 Asia Cup 2026: उस्मान खान शतक जड़कर आउट
उस्मान खान 111 गेंदों पर 107 रनों की एक शानदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं. भारत को ये बड़ी सफलता काव्या परेश पटेल ने दिलाई है.
-
IND vs PAK: उस्मान खान ने जड़ा शतक
उस्मान खान ने 106 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है. उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी हैं और अब इस बड़े मुकाबले में भी अपनी टीम के लिए अहम पारी खेल रहे हैं.
-
U19 Asia Cup 2026 Final: 200 रन पूरे
पाकिस्तान ने 29 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए हैं. उस्मान खान 87 रन बनाकर शतक की ओर बढ़ रहे हैं. वहीं, फरहान यूसुफ 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
-
IND vs PAK: भारत को मिली बड़ी सफलता
टीम इंडिया को एक बड़ी सफलता मिली है. अब्दुल कादिर 54 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं. भारत को ये सफलता अर्जुन रजत ने दिलाई है.
-
U19 Asia Cup 2026 Final: अब्दुल कादिर की भी फिफ्टी
अब्दुल कादिर ने एक शानदार पारी खेलते हुए सिर्फ 39 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ पाकिस्तान ने 21 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं. उस्मान खान भी 64 रन बनाकर जमे हुए हैं.
-
U19 Asia Cup 2026 Final: उस्मान खान का अर्धशतक
उस्मान खान का शानदार फॉर्म जारी है और उन्होंने फाइनल में भी पाकिस्तान के लिए एक अहम पारी खेलने का काम किया है. उन्होंने 46 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.
-
IND U19 vs PAK U19 Live: 100 रन पूरे
पाकिस्तान ने 13 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं. उस्मान खान 45 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, अब्दुल कादिर 17 गेंदों पर ही 34 रन ठोक चुके हैं.
-
U19 Asia Cup 2026 Final: भारत को पहली सफलता
पाकिस्तान ने 62 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है. हयाम खान 23 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ये सफलता काव्या परेश पटेल ने दिलाई है.
-
IND vs PAK: 50 रन के पार
पाकिस्तान ने 6.3 ओवर में ही बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 51 रन लगा दिए हैं. भारतीय गेंदबाजों पर दवाब बढ़ता जा रहा है. उस्मान खान 27 रन और हयाम खान 16 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं.
-
IND U19 vs PAK U19 Live: पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत
पाकिस्तान ने पहले 3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 23 रन बना लिए हैं. उस्मान खान और हयाम खान अच्छी लय में नजर आ रहे हैं.
-
IND vs PAK: मुकाबले की शुरुआत
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल का आगाज हो गया है. पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान और हयाम खान क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं, गेंदबाजी की कमान मोहित उलवा ने संभाली है.
-
IND U19 vs PAK U19 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, अर्जुन रजत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्या परेश पटेल, सी. वेंकट
पाकिस्तान: उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हसनैन अब्बास डार, हमजा जहूर (विकेटकीपर), मोहम्मद सय्याम, अली रजा, नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह.
-
U19 Asia Cup 2026 Final: भारत की पहले फील्डिंग
फाइनल मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. यानी भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने वाली है.
Published On - Nov 14,2026 10:12 AM IST



