कौन हैं बिहार की तान्या मिश्रा? इंटरनेट यूजर्स आंखों पर फिदा, मिला नेशनल क्रश का टैग

कौन हैं बिहार की तान्या मिश्रा? इंटरनेट यूजर्स आंखों पर फिदा, मिला नेशनल क्रश का टैग

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक्ट्रेस और मॉडल तान्या मिश्रा का नाम जबरदस्त सुर्खियों में है. लोगों ने उन्हें नेशनल क्रश का टैग दे दिया है. वो जैकी श्रॉफ जैसे बड़े एक्टर्स के साथ भी काम कर चुकी हैं.

National Crush Tanya Mishra: इंटरनेट पर कब कौन वायरल हो जाए, किसे अचानक पॉपुलैरिटी मिल जाए, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता. अब सोशल मीडिया की सुर्खियों में एक नया नाम लाइमलाइट में है- तान्या मिश्रा.

तान्या मिश्रा का ताल्लुक बिहार के गया जी से है. 31 जनवरी 1999 को उनका जन्म हुआ था. अपने होमटाउन से ही उन्होंने B.com की पढ़ाई की और फिर मॉडलिंग की दुनिया में आ गईं. अब वो प्रोफेशनल लाइफ की वजह से मायानगरी मुंबई में रहती हैं.

उनका नाम पहली बार तब चर्चा में आया था जब साल 2024 में उन्हें फेमिना के कवर पेज पर जगह मिली थी. इसके अलावा वो फिल्मफेयर और ग्राजिया मैगजीन के लिए भी बतौर मॉडल फोटोशूट करा चुकी हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स उनकी आंखों पर फिदा हैं.

तान्या मिश्रा साल 2019 में IAWA मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी शामिल हुई थीं. इस ब्यूटी पेजेंट में वो चौथी रनरअप रही थीं. मॉडलिंग के अलावा वो एक्टिंग की दुनिया में भी कुछ प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हैं. फिल्में और सीरीज में काम कर चुकी हैं.