Shri RamBhoomi: अनुपम खेर ने अयोध्या में शुरू की फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग, राम मंदिर पहुंचकर किया ऐलान
Anupam Kher Film Shri RamBhoomi: अनुपम खेर ने अयोध्या में अगली फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग शुरू कर दी है. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के भी दर्शन किए. उन्होंने राम मंदिर से एक वीडियो और कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं.
Anupam Kher Film Shri RamBhoomi: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अयोध्या में हैं और उन्होंने राम मंदिर के दर्शन किए हैं. अनुपम खेर ने राम मंदिर से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि अयोध्या में उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. उनकी अगली फिल्म का नाम ‘श्रीराम भूमि’ है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर राम मंदिर के प्रांगण से एक वीडियो और कई तस्वीरें भी शेयर की हैं. वीडियो में उन्होंने मंदिर के साथ-साथ वहां पहुंचने वाले भक्तों को भी दिखाया है.
इंस्टाग्राम पर पोस्ट के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा है, “नई फ़िल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग का आज अयोध्या में पहला दिन है! श्री राममंदिर में जाकर रामलला से आशीर्वाद लिया! अपने, अपने परिवार/दोस्तों के लिए, फ़िल्म के लिए और आप सबके लिए भी! सुखद अनुभूति हुई! देश विदेश से आए हज़ारो राम भक्तों के साथ ‘जय श्री राम’ की पुकार लगाई!”
View this post on Instagram
वीडियो में क्या बोले अनुपम खेर?
पोस्ट में अनुपम खेर ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो कहते हैं, “राम मंदिर आया हूं, अयोध्या में प्रार्थना करने के लिए. नए कार्य की शुरुआत हो रही है. फिल्म की शुरुआत हो रही है. फिल्म का नाम भी ‘श्री रामभूमि’ है. भक्तों की भीड़ आप देख सकते हैं. यहां पर जय श्रीराम के नारे लग रहे हैं. आपके लिए भी प्रार्थना की है. आपकी समृद्धि के लिए, स्वास्थ्य के लिए. लोग हजारों में यहां आते हैं और अपनी आस्था रामलला में बनाए हुए हैं. बहुत अच्छा लगा. जय श्री राम.”
अनुपम खेर की ‘श्री रामभूमि’ के बारे में जानिए
फिल्म ‘श्री रामभूमि’ का ऐलान इसी साल 28 मई को हुआ था. ये फिल्म जी स्टूडियोज़ के बैनर तले बनाई जा रही है. मेकर्स ने टाइटल पोस्टर जारी करते हुए लिखा था, “एक टाइटल जो भावनाओं को जगाता है. रहस्यों से भरी के कहानी. श्री रामभूमि का आधिकारिक सफर शुरू होता है.”
View this post on Instagram
‘श्री रामभूमि’ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह कर रहे हैं. इन्होंने ही ‘द केरला स्टोरी 2’ का भी निर्देशन किया था. इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा वेब सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ में नज़र आए ऋत्विक भौमिक भी अहम किरदार में होंगे. इनके अलावा अमृता खानविलकर भी फिल्म का हिस्सा हैं.




