Udta Teer New Release Date: दूसरी बार पोस्टपोन हुई आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Udta Teer New Release Date: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' का फैंस को अभी और इंतजार करना पड़गा. दरअसल, फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.
Udta Teer New Release Date: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है. फैंस को फिल्म का और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट को फिर से आगे बढ़ा दिया गया है. जी हां, ये दूसरी बार है जब फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन किया गया है. पहले फिल्म को 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था. लेकिन अब फिल्म की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.
वहीं पहले’उड़ता तीर’ को 11 सितंबर 2026 को रिलीज किया जाना था. इसके बाद अगस्त में इसकी रिलीज डेट बदलकर 9 अक्टूबर कर दी गई थी. अब एक बार फिर बदलाव किया गया है और डेट आगे बढ़ा दी गई है. चलिए जानते हैं अब फिल्म कब थिएटर में आएगी और रिलीज डेट आगे बढ़ाने का क्या कारण है?
ये भी पढ़ें: हल्द्वानी में फेमस यूट्यूबर सौरव जोशी के साथ बदसलूकी! पत्नी और भाई भी थे साथ
अब कब रिलीज होगी ‘उड़ता तीर’
फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 23 अक्टूबर कर दिया गया है. जहां पहले ही 9 अक्टूबर को रिलीज होनी थी. वहीं, अब ये 15 दिन बाद रिलीज की जाएगी. दरअसल, 9 अक्टूबर को कई फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें भारत की आधिकारिक ऑस्कर 2027 एंट्री ‘गोंधल’ भी शामिल है, जिसकी इसी दिन से एक्सक्लूसिव प्रीव्यू स्क्रीनिंग शुरू होगी. ऐसे में फिल्मों के बीच क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया है.
View this post on Instagram
फिल्म की शूटिंग भी रोकी गई थी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘उड़ता तीर’ की शूटिंग साल 2024 में शुरू हुई थी, लेकिन बाद में इसे रोक दिया गया था. फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा होने के बाद इसके ठंडे बस्ते में जाने की भी खबरें सामने आई थीं. हालांकि, 2026 की शुरुआत में फिल्म पर दोबारा काम शुरू हुआ. बताया जा रहा है कि फरवरी में आयुष्मान और सारा ने मुंबई में फिल्म का एक लंबा शेड्यूल शूट किया था, जिसमें एक बड़े गाने का सीक्वेंस भी शामिल था.
क्या है ‘उड़ता तीर’ की कहानी?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है. फिल्म में एक पाकिस्तानी जासूस की कहानी दिखाई जाएगी, जो भारत में दाखिल होता है और एक हादसे का शिकार हो जाता है. इस दुर्घटना के बाद उसकी याददाश्त चली जाती है और वह खुद को भारतीय समझने लगता है. इसके बाद वह भारत के लिए एक कट्टर देशभक्त बन जाता है. फिल्म को करण जौहर, अपूर्व मेहता, आदर पूनावाला, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने प्रोड्यूस किया है.




