डिनो मोरिया से EOW ने पूछे कई सवाल, घंटों की पूछताछ के बाद घर जाने की मिली इजाजत
Dino Morea Case: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया को लेकर बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर पुछताछ की और दोबारा पुछताछ के लिए बुलाया है.
बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया इस वक्त चर्चा में आ गए हैं. एक्टर का नाम मीठी नदी ड्रेजिंग घोटाले में सामने आया है. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इस मामले में 2 अक्टूबर 2026 को एक्टर को हिरासत में लिया. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, डिनो से उनके बांद्रा स्थित घर पर करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद एक्टर को घर भेज दिया गया है.
खबर है कि, भले ही मुंबई पुलिस ने डिनो को पुछताछ के बाद छोड़ दिया है. लेकिन उन्हें वापस पूछताछ के लिए बुलाया गया. हालांकि, अब दोबारा एक्टर को पूछताछ के लिए कब आना है इसकी तारीख तय नहीं हुई है.
ये भी पढें: Udta Teer New Release Date: दूसरी बार पोस्टपोन हुई आयुष्मान-सारा की उड़ता तीर, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला मुंबई की मीठी नदी की सफाई, गाद निकालने और उसे बेहतर बनाने से जुड़े काम में से जुड़ा है. जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस प्रोजेक्ट से जुड़े ठेकों में किस तरह की गड़बड़ी हुई और पैसों का लेन-देन कैसे किया गया. आरोप है कि इस पूरे मामले में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को करीब 65.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.
डिनो मोरिया का नाम इस मामले में पहले भी सामने आ चुका है. पिछले साल जून में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी अभिनेता के मुंबई स्थित घर पर करीब 14 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया था. इस कार्रवाई के दौरान मुंबई और कोच्चि में 14 अन्य ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी की गई थी. जांच के दौरान डिनो के भाई के घरों के अलावा कुछ ठेकेदारों और बिचौलियों से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली गई थी.
जांच के दौरान EOW को 18 लाख रुपये के एक लेन-देन का भी पता चला है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह रकम UBO Ridez नाम की कंपनी को ट्रांसफर की गई थी, इस कंपनी में डिनो मोरिया के भाई सैंटिनो मोरिया डायरेक्टर हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पैसा मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल बताए जा रहे केतन कदम ने ट्रांसफर किया था.
फिलहाल EOW इस पूरे मामले में पैसों के लेन-देन और प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. डिनो मोरिया से हुई पूछताछ भी इसी जांच का हिस्सा बताई जा रही है.




