Bigg Boss 20: गुल्लू और नकुल धुल की लड़ाई पर आया एल्विश यादव का रिएक्शन, बोले- रूल्स बदल गए हैं
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल धुल के बीच हाथापाई देखने को मिली. अब इस मामले पर एल्विश यादव का रिएक्शन सामने आया है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है?
Bigg Boss 20: रिएलिटी शो बिग बॉस में बीते दिन काफी बड़ा झगड़ा देखने को मिला. ये झगड़ा गुल्लू और नुकल धुल के बीच हुआ, जो इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक पहुंच गया. छोटी सी बात से शुरु हुई लड़ाई ने काफी खतरनाक मोड़ ले लिया था. गुल्लू नें जहां नकुल को धक्का दिया वहीं, नकुल ने गुल्लू को कॉलर पकड़ कर हवा में उठा दिया. घर में माही, यंग, आसिफ समेत कई लोगों ने गुल्लू का सपोर्ट किया है. दोनों की लड़ाई की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है. इस बीच एल्विश यादव का रिएक्शन भी सामने आया है.
एल्विश यादव जो एमटीवी के शो Roadies में गुल्लू के गैंग लीडर थे. गुल्लू इस शो के विनर बने थे. गुल्लू और एल्विश के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है और वो गुल्लू को काफी सपोर्ट भी करते हैं. अब बिग बॉस में नकुल और गुल्लू की लड़ाई पर एल्विश ने अपनी राय रखी है और बिग बॉस पर ही सवाल खड़ा कर दिया है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गुल्लू संग हाथापाई के बाद भी नकुल ढुल नहीं होंगे शो से EVICT? जानिए क्या है पूरा मामला
गुल्लू-नकुल की लड़ाई पर क्या बोले एल्विश
एपिसोड देखने के बाद एल्विश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इतने टाइम बाद आज बिग बॉस देखा. रूल्स चेंज हो गए शायद अब जो पिट रहा है उसी को बाहर कर रहे हैं..सैड.” बता दें कि, लड़ाई का प्रोमो सामने आने के बाद लगातार खबरें चल रही थीं कि नकुल धुल को बाहर कर दिया गया है. वहीं, वीडियो में नकुल सोफे पर गिरते नजर आए थे. ऐसे में एल्विश ने जो पोस्ट किया है, उसमें ऐसा लग रहा है कि एल्विश नकुल धुल का साथ देते नजर आ रहे हैं.
Itne time baad aaj biggboss dekha Rules change hogye shayad ab jo pitra hai usi ko bahar karre hai. Sad #BiggBoss20
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) October 13, 2026
क्या बिग बॉस 20 से बाहर होंगे नकुल धुल?
गुल्लू के साथ हुई इस झड़प के बाद अब सभी की नजरें 14 अक्टूबर यानी बुधवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड पर टिकी हैं. बिग बॉस के घर में फिजिकल वायलेंस यानी शारीरिक हिंसा की अनुमति नहीं है. ऐसे में कहा जा रहा था कि नकुल को शो से बाहर कर दिया जाएगा. लेकिन टीवी9 हिंदी डिजिटल को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल नकुल ढुल शो से बाहर नहीं हुए हैं और उनका बिग बॉस 20 का सफर अभी भी जारी है.




