Rajinikanth Fees: जेलर 2 से जोरदार एक्शन को तैयार रजनीकांत ने फिल्म के लिए कितनी फीस ली है?
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 रिलीज को तैयार है. फिल्म में 75 साल की उम्र में एक्टर लीड रोल में नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि फिल्म के लिए सुपरस्टार ने कितने रुपये चार्ज किए हैं.
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत जेलर 2 फिल्म के साथ फैंस का एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म में वे 75 साल की उम्र में लीड रोल करते नजर आएंगे. फिल्म के पहले पार्ट को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब फैंस इस फिल्म से भी अच्छे-खासे कलेक्शन की उम्मीद लगा रहे हैं.
अब ऐसा माना जा रहा है कि जेलर 2 फिल्म के जरिए रजनीकांत नया रिकॉर्ड सेट करेंगे और ये उनके करियर की अब तक की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म साबित होगी. इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है. फिल्म से विदेश से भी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 30 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं.
रजनीकांत ने इस फिल्म के लिए अच्छी-खासी फीस भी ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 240 करोड़ का बताया जा रहा है. वहीं फिल्म के लिए साउथ सुपरस्टार ने 110 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. ऊपर से वे प्रॉफिट शेयरिंग में भी हिस्सा लेंगे. इसे मिलाकर फिल्म से वे 180 करोड़ तक की कमाई कर सकते हैं.
जेलर 2 फिल्म में कई सारे स्टार्स का अभिनय देखने को मिलेगा. फिल्म में विनायकन, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मोहनलाल नजर आएंगे. वहीं फिल्म में शिव राजकुमार, ऋतिक रोशन, विजय सेतुपति और जैकी श्रॉफ का कैमियो भी देखने को मिलेगा.



