Kriti Sanon Horror Film: खौफ से खेलेंगी कृति सेनन, मैडॉक की अगली हॉरर फिल्म के लिए कर दी हां

Kriti Sanon Horror Film: खौफ से खेलेंगी कृति सेनन, मैडॉक की अगली हॉरर फिल्म के लिए कर दी हां

Kriti Sanon Horror Film: कॉमेडी और रोमांटिक फिल्में करने के बाद कृति सेनन अब एक प्योर हॉरर फिल्म करने जा रही हैं. उन्होंने मैडॉक फिल्म्स के अगले हॉरर प्रोजेक्ट के लिए हां कर दी है.

Kriti Sanon Horror Film: कृति सेनन पहली बार एक हॉरर फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं. ये एक प्योर हॉरर जॉनरा वाली पिक्चर होगी. कृति ने अपने करियर में कई तरह की फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए हैं. हालांकि एक पूरी तरह से डरावनी फिल्म का हिस्सा वो नहीं बनी थीं. अब वो मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस बेहद डरावने प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गई हैं. बताया जा रहा है कि ये एक बड़े स्केल की हॉरर फिल्म होगी, जिसके प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू हो गया है.

वैरायटी इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया है, “वैसे तो उन्होंने कई इंटरव्यूज में कहा है कि उन्हें हॉरर फिल्में देखना पसंद नहीं. उन्होंने ये भी कहा है कि वो चाहती हैं कि वो हॉरर जॉनरा को एक्सप्लोर करें और एक एक्टर के तौर पर खुद को चैलेंज करें. और ये फिल्म उन्हें सही वक्त पर मिली है.” रिपोर्ट में बताया गया है कि इस हॉरर फिल्म में कृति बेहद अलग अवतार में नज़र आएंगी.

मैडॉक के साथ कितनी फिल्में कर चुकी हैं कृति सेनन?

कृति सेनन और प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स का नाता काफी पुराना है. कृति ने इस प्रोडक्शन बैनर के साथ करीब 9 फिल्मों में काम किया है. साल 2017 में आई ‘राब्ता में कृति ने मैडॉक के साथ पहली बार काम किया था. इसके बाद वो 2018 में आई ‘स्त्री’ में’ एक स्पेशल डांस नंबर करती दिखाई दी थीं. 2019 में ‘लुका छुपी’ का हिस्सा बनीं जो हिट रही थी. उसी साल वो ‘अर्जुन पटियाला’ में भी नज़र आई थीं. 2021 में आई ‘मिमी’ ने तो उन्हें नेशनल अवॉर्ड ही दिला दिया था. इसके बाद 2021 में ही वो ‘हम दो हमारे दो’ में नज़र आई थीं.

ये भी पढ़ें: एक फिल्म से कितना कमाती हैं कृति सेनन, 12 सालों में इतने करोड़ तक पहुंचा नेटवर्थ, घर-गाड़ी से बिजनेस तक, सबकुछ जानिए

कृति मैडॉक की सुपरनैचुरल यूनिवर्स की फिल्म ‘भेड़िया’ में भी दिखाई दी थीं. 2024 में ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में तो ह्यूमोनोइड रोबोट बनकर कृति ने सबका दिल ही जीत लिया था. इस साल आई ‘कॉकटेल 2’ का भी कृति हिस्सा थीं.

हॉरर कॉमेडी ही नहीं, प्योर हॉरर भी बनाता है मैडॉक

मैडॉक फिल्म्स भेड़िया, स्त्री और स्त्री 2 जैसी हॉरर कॉमेडी जॉनरा के लिए जाना जाता है. पर इस प्रोडक्शन हाउस ने प्योर हॉरर फिल्में भी बनाई हैं, जिनमें मुंज्या और रूही का नाम शामिल है. अब इस लिस्ट में कृति की हॉरर फिल्म तीसरी पिक्चर बनेगी. हालांकि अभी फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More