बॉक्स ऑफिस पर छापे 200 करोड़, अब OTT पर छाई, प्राइम वीडियो पर 2 घंटे 18 मिनट की ये फिल्म बनी नंबर- 1

बॉक्स ऑफिस पर छापे 200 करोड़, अब OTT पर छाई, प्राइम वीडियो पर 2 घंटे 18 मिनट की ये फिल्म बनी नंबर- 1

Prime Video Movie: ओटीटी ऐप प्राइम वीडियो पर इमरान हाशमी की एक फिल्म छाई हुई है. रिलीज के सिर्फ तीन दिनों के भीतर उनकी फिल्म ने टॉप-10 ट्रेंडिंग कंटेंट की लिस्ट में पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है.

Emraan Hashmi Movie On OTT: इमरान हाशमी हिंदी सिनेमा के टॉप स्टार्स में से एक हैं. उनकी फिल्म, उन फिल्मों के गाने, लोगों को काफी पसंद आते हैं. अब इमरान की एक फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर इतना देखा जा रहा है कि वो पिक्चर ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई. पहले उस पिक्चर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धमाका किया था और अब ओटीटी पर उसका क्रेज देखने को मिल रहा है.

यहां इमरान हाशमी की जिस फिल्म की बात हो रही है वो है इसी साल अगस्त के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘आवारापन 2’, जो साल 2007 की फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. पहला पार्ट तो फ्लॉप हुआ था, लेकिन दूसरे पार्ट को जबरदस्त सफलता मिली और 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस हुआ. थिएट्रिकल रन के बाद ‘आवारापन 2’ 8 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई और छा गई.

प्राइम वीडियो पर नंबर- 1 ‘आवारापान 2’

11 अक्टूबर को ‘आवारापन 2’ प्राइम वीडियो पर भारत में टॉप-10 ट्रेंडिंग कंटेंट में पहले नंबर पर बनी हुई है. इससे जाहिर है कि ओटीटी पर इस फिल्म को अच्छी व्यूअरशिप मिल रही है. आप टॉप-10 ट्रेंडिंग कंटेंट की लिस्ट नीचे देख सकते हैं.

टॉप-10 ट्रेंडिंग कंटेंट (प्राइम वीडियो- इंडिया)

  1. आवारापन 2
  2. खलीफा
  3. दुपहिया सीजन 2
  4. राइज एंड फॉल 2
  5. सरदार 2
  6. महेंद्रगिरि वाराही
  7. दृश्यम 2
  8. कैरी
  9. वेटिंग है
  10. द लव हाइपोथेसिस

ये भी पढ़ें-

बार-बार पुलिसवाला बनकर थक गए हैं जयदीप अहलावत? दृश्यम 3 की सक्सेस पर ये क्या बोल गए

सीक्वल फिल्में करना पसंद नहीं करते हैं रजनीकांत, फिर क्यों की जेलर 2? सुपरस्टार ने दिया जवाब

‘आवारापन 2’ रनटाइम

बहरहाल, तो अगर आपने सिनेमाघरों में ‘आवारापन 2’ नहीं देखी थी, तो अब घर बैठे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 18 मिनट है. पहले पार्ट में इमरान के अपोजिट श्रिया सरन दिखी थीं. इस बार दिशा पाटनी नजर आई हैं. शबाना आजमी, पूरण गब्बी, विजयंत कोहली जैसे स्टार्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और डायरेक्शन की कमान संभाली है नितिन कक्कड़ ने.

सैकनिल्क की मानें तो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 213 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि पहला पार्ट बुरी तरह फ्लॉप था. हालांकि, बाद में उसे कल्ट का दर्जा जरूर मिला. उसी कल्ट टैग की वजह से ‘आवारापन 2’ हिट हो गई.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More