Awarapan: 19 साल पहले इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ ने कितनी कमाई की थी? हुई थी फ्लॉप
Emraan Hashmi Awarapan: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. ये फिल्म अपना बजट वसूलने में भी फेल हो गई थी.
Emraan Hashmi Awarapan: इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं. 19 सालों के बाद वो एक बार फिर से शिवम पंडित के रोल में नजर आने वाले हैं. फैंस भी उनकी इस फिल्म के लिए खूब एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस बीच चलिए ये जानते हैं कि साल 2007 में आई ‘आवारापन’ ने कितनी कमाई की थी.
‘आवारापन’ को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था. मुकेश भट्ट की प्रोडक्शन कंपनी विशेष फिल्म्स ने इस पिक्चर का निर्माण किया था. इमरान के अपोजिट श्रिया सरण दिखी थीं. आज भी ये फिल्म लोगों के दिलों में बसती है. हालांकि, जब शुरू में जब ये पिक्चर रिलीज हुई थी, तो उस समय लोगों के ऊपर इसका कुछ खास जादू नहीं चला था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी.
‘आवारापन’ बजट और कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार ‘आवारापन’ का बजट 18 करोड़ रुपये था और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. फिल्म ने भारत से सिर्फ 10.84 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस किया था. बाकी की कमाई ओवरसीज से हुई थी. ऐसे में इस पिक्चर को फ्लॉप का टैग मिला था. हालांकि, समय के साथ ‘आवारापन’ की पॉपुलैरिटी बढ़ी और ये एक कल्ट फिल्म बन गई.
‘आवारापन’ की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ही मेकर्स ‘आवारापन 2‘ लेकर आ रहे हैं, जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हालांकि, इस बार फिल्म को मोहित सूरी की जगह नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है. इमरान हाशमी के अपोजिट दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं. शबाना आजमी भी इस पिक्चर का हिस्सा हैं. वो मेन विलेन के रोल में नजर आने वाली हैं.
ये भी पढ़ें-
सनी देओल, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ एक्टिव, क्यों नहीं चला गोविंदा का करियर?
‘बंटवारा 1947’ Vs ‘आवारापन 2’
बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का मुकाबला सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से है. ये फिल्म भी 14 अगस्त को ही रिलीज हो रही है. शबाना आजमी ‘आवारापन 2’ के साथ-साथ ‘बंटवारा 1947’ में भी दिखने वाली हैं. बहरहाल, अब रिलीज के बाद देखना होगा कि क्लैश में बॉक्स ऑफिस पर कौन सी पिक्चर बाजी मारती है.




