हल्द्वानी में फेमस यूट्यूबर सौरव जोशी के साथ बदसलूकी! पत्नी और भाई भी थे साथ
Sourav Joshi Vlog: फेमस यूट्यूबर सौरव जोशी के साथ एक हादसा हुआ है. उन्होंने अपने व्लॉग में बताया है कि उनके साथ लड़कों के ग्रुप ने गाली-गलौच की और भाग गए. उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत भी की है.
Sourav Joshi Vlog: यूट्यूबर सौरव जोशी के करोड़ों फैंस हैं. उनके व्लॉग खूब वायरल होते हैं. सौरव जहां जाते हैं वहां उनके फैंस उन्हें घेर लेते हैं. लेकिन इस बार उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बाद फैंस भी चिंता में आ गए हैं. सौरव डेली व्लॉगर हैं और हर दिन अपना व्लॉग शेयर करते हैं. इस बार यूट्यूबर ने अपने व्लॉग में बताया है कि उनके साथ कुछ लड़कों के ग्रुप ने बदसलूकी की है.
दरअसल, गुरुवार को हल्द्वानी में पत्नी और अपने दो भाइयों के साथ ड्राइव पर निकलने के दौरान कुछ युवकों के ग्रुप ने उनके साथ बदसलूकी की. सौरव ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि वे लोग उनके सब्सक्राइबर हैं, लेकिन जैसे ही उन्होंने उन्हें देखकर अभिवादन किया, युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी.
सौरव जोशी के साथ हुई गाली-गलौच
सौरव ने बताया कि, वो अपनी पत्नी और भाई के साथ ड्राइव पर निकले थे. उनकी गाड़ी के पास एक गाड़ी आई. उन्हें लगा की ये उनके फैंस है. उन्होंने बताया कि उन्हें लगा था कि युवक उनसे बात करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने कार की खिड़की नीचे की, लेकिन युवकों ने उन्हें गालियां दीं और वहां से भाग गए. इसके बाद सौरव ने उनका सामना करने का फैसला किया और उनकी कार का पीछा किया. हालांकि, सौरव के मुताबिक, युवक अपनी कार तेज भगाकर वहां से निकल गए.
सौरव की पत्नी अवंतिका ने की शिकायत
युवकों के भागने के बाद सौरव की पत्नी ने पुलिस को फोन किया और पूरी घटना की शिकायत की. उन्होंने पुलिस को युवकों की कार से जुड़ी जानकारी भी दी. सौरव के मुताबिक, युवक मौके से भागते समय अपनी कार में फोन समेत कुछ सामान छोड़ गए थे. घटना के बारे में बताते हुए सौरव ने कहा, ‘इसको बताना पड़ेगा, हल्द्वानी में ये सब नहीं चलेगा.’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवक नशे में थे. सौरव ने आगे कहा, ‘गाड़ी खुली है, शीशे खुले हैं, सब छोड़ के भाग गए हैं. इतना खौफ, तो फिर ऐसे काम करते ही क्यों हो?.
इस घटना से डर गए सौरव
इस घटना पर बात करते हुए सौरव ने कहा कि ऐसे ही मामलों की वजह से वह ज्यादातर घर पर रहना पसंद करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह उन युवकों से आमने-सामने मिलते भी, तो वह किसी तरह के विवाद से बचने की कोशिश करते.




