Sunita Film: बेटे यशवर्धन और सुनीता आहूजा की फिल्म में गोविंदा ने मारी एंट्री? इस अंदाज में मचाएंगे धमाल
Sunita Film: बॉलीवुड के 'चीची' गोविंदा 7 साल के बाद वापसी कर रहे हैं. लेकिन 'रूपा' के आने से पहले ही गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता और बेटे यशवर्धन की फिल्म में धमाल मचाएंगे. वो फिल्म में कुछ देर के लिए ही दिखेंगे. खास बात यह है कि तीनों फैमिली मेंबर्स एक साथ दिखाई देने वाले हैं. जानिए नई फिल्म पर क्या अपडेट आया है?
Sunita Ahuja Film: बॉलीवुड के हीरो नंबर-1 गोविंदा अब वापसी की तैयारी कर चुके हैं. 7 साल के लंबे इंतजार के बाद वो ‘रूपा’ फिल्म से कमबैक करेंगे, जिसका हाल ही में ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी किया गया था. वहीं, दूसरी और उनका बेटा भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाला है. हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बताया था कि वो एकता कपूर की फिल्म में दिखने वाली हैं. जहां अपने बेटे यशवर्धन आहूजा की ऑनस्क्रीन मां का किरदार निभाती नजर आएंगी. पर अब कहा जा रहा है कि मां बेटे की इस फिल्म में गोविंदा भी दिखाई देने वाले हैं. जी हां, एक डांस नंबर के लिए उन्हें फिल्म में लिया गया है. और क्या क्या अपडेट आ गए हैं?
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द ही एकता कपूर की आने वाली फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं. फिल्म का नाम Hero Ki Horrorine बताया जा रहा है. लेकिन खास बात है कि यशवर्धन की इस पहली फिल्म में उनका पूरा परिवार साथ नजर आएगा. पहले ही उनकी मां सुनीता आहूजा फिल्म में उनकी मां बनी दिखेंगी अब टाइम्स ऑफ इंडिया पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, इस फिल्म में गोविंदा भी हिस्सा लेने वाले हैं. वो अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ एक डांस नंबर पर थिरकते हुए दिखेंगे. यह पहली बार होगा, जब दोनों स्क्रीन पर दिखाई देंगे.
बेटे की फिल्म में गोविंदा का कैमियो
इसी रिपोर्ट से पता लगा कि गोविंदा बस एक डांस नंबर के लिए फिल्म में होंगे. इसका मतलब वो कुछ देर के लिए ही पिक्चर में दिखेंगे. यह पत्नी सुनीता आहूजा और बेटे यशवर्धन के लिए स्पेशल कैमियो होगा, क्योंकि पति और पिता ने दोनों के लिए इस खास फैसले को लिया है. खास बात यह भी है कि सुनीता आहूजा भी इस फिल्म से बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस अपना डेब्यू कर रही हैं. चर्चा है कि इस गाने की शूटिंग दो दिनों के शेड्यूल में पूरी की जाएगी. वैसे तो गोविंदा की कमबैक फिल्म ‘रूपा’ है, जिसमें फुल फ्लैज्ड रोल में दिखेंगे, पर उससे पहले इसी फिल्म में दिखाई देंगे. दरअसल 2019 में आई फिल्म ‘रंगीला राजा’ के बाद गोविंदा इस गाने के जरिए बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे.
दरअसल सुनीता आहूजा भी बेटे यशवर्धन की पहली फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं. हाल ही में जब उनसे गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें उस फिल्म के बारे में कुछ नहीं कहना. बस मेरे बेटे और मेरी फिल्म के बारे में बात करो, जिसे एकता कपूर बना रही हैं.




