Box Office: ओपनिंग डे पर कमाए 17 करोड़, फिर भी इन 4 हॉलीवुड फिल्मों से पीछे रह गई क्रिस्टोफर नोलन की ओडिसी
The Odyssey Collection: हॉलीवुड की एक्शन फैंटेसी फिल्म द ओडिसी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने सिनेमाघरों में ओपनिंग डे पर कितने कमाए हैं और ये किन-किन फिल्मों से पीछे रह गई है.
The Odyssey Opening Day Collection: लंबे वक्त से फैंस हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी का इंतजार कर रहे थे. अब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े भी आ रहे हैं. इस फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों का हुजूम नजर आ रहा है. द ओडिसी ने आते ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में कोहराम मचा दिया है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 20 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वीकेंड में इस कलेक्शन के और भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म चंद दिनों में ही ओपेनहाइमर का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ ले जाएगी.
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के दिन भारत में 17.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 20.76 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म को ज्यादा फायदा इंग्लिश में ही हो रहा है. वहीं हिंदी में इस फिल्म को देखने के लिए लोगों की कम संख्या ही नजर आ रही है. भारत में इंग्लिश में इस फिल्म ने 13.75 करोड़ कमाए हैं.
हिंदी वर्जन में उतनी ऑडियंस नहीं
वहीं दूसरी तरफ हिंदी में इसका कलेक्शन 1.90 करोड़ रुपये का ही रहा है. अन्य भाषाओं में फिल्म ने 1.75 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है. वहीं विदेशों में भी फिल्म ने हल्ला बोल रखा है. ओपनिंग डे पर द ओडिसी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 386 करोड़ रुपये का माना जा रहा है. मतलब कि ये फिल्म आने वाले समय में और भी शानदार कमाई कर सकती है.
ये भी पढ़ें- The Odyssey Box Office: द ओडिसी का भारत में तूफानी खेल, ओपनिंग डे पर की छप्परफाड़ कमाई, दुनियाभर से कितने कमाए?
इन 4 फिल्मों से पीछे रह गई द ओडिसी
द ओडिसी फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो एवेंजर्स एंडगेम नाम की फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन कर के दिखाया है. इस फिल्म ने 53.10 करोड़ कमाए हैं. इस फिल्म का रिकॉर्ड अब तक कोई नहीं तोड़ सका है. वहीं दूसरे नंबर पर अवतार द वे ऑफ वाटर फिल्म है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 40 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं तीसरा नंबर स्पाइडर मैन नो वे होम का है. इस फिल्म का कलेक्शन 33 करोड़ रुपये का रहा है. चौथे नंबर की बात करें तो इसमें एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर फिल्म का नाम शामिल है. इस फिल्म का कलेक्शन 31.30 करोड़ रुपये का रहा है. ऐसे में द ओडिसी को अच्छी शुरुआत तो मिली है लेकिन फिर भी फिल्म अभी कई सारी बड़ी फिल्मों से पीछे भी रह गई है.




