Hanuman Ansh: अब 400 करोड़ से कितनी दूर ‘हनुमान अंश’? वीकडेज में भी नहीं थमा ‘तूफान’, कितने सफल रहे पिछले 7 ‘मंगल’वार?
Hanuman Ansh Box Office: 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 47 दिन कंप्लीट हो गए हैं. पर फिल्म वीकडेज में भी लगातार कमाई कर रही है. अब 400 करोड़ रुपये से कितनी दूर रह गई है.
Hanuman Ansh Box Office: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखा जाता है कि बड़ी-बड़ी फिल्में दो या तीन हफ्तों में सिमट जाती हैं. लेकिन ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस के सभी पुराने गणित और रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. रिलीज के 47 दिन (7वें हफ्ते) बीत जाने के बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है. फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. माउथ पब्लिसिटी के दम पर इतिहास रच रही यह फिल्म अब 400 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच चुकी है. फिल्म ने अपने 7वें मंगलवार को भी शानदार कमाई की है. जहां कई बड़े रिकॉर्ड्स टूटे हैं, पर आज आपको बताएंगे कि पिछले 7 मंगलवार कितने सफल रहे हैं.
‘हनुमान अंश’ की शुरुआत बेहद धीमी रही थी. फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में सिर्फ 1.08 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 40 लाख रुपये का बिजनेस किया था. लेकिन तीसरे हफ्ते से दर्शकों के शानदार रिव्यू और ‘वर्ड ऑफ माउथ’ का असर दिखना शुरू हो गया. अब फाइनली 47वें दिन के सैकनिल्क के आंकड़े सामने आ गए हैं. फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बीते दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से 4.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. साथ ही बीते दिन टोटल शोज की संख्या 7702 रही है. वहीं, फिल्म का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन अब 331.70 करोड़ रुपये हो गया है.
‘हनुमान अंश’ अब 400 करोड़ के करीब है?
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बेहतरीन कहानी, इमोशनल जुड़ाव और भक्ति भाव ने आम दर्शकों का दिल जीत लिया. तीसरे हफ्ते के बाद तो फिल्म की कमाई में ऐसा भूचाल आया कि इसने बड़े-बड़े बजट की फिल्मों को पछाड़ दिया. खास बात है कि ओवरसीज से अब भी फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है. बीते दिन ही 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, ओवरसीज से टोटल कमाई 34.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है. जबकि, फिल्म का कारोबार अब दुनियाभर से 366.45 करोड़ के करीब पहुंच गया है. जल्द ही 400 करोड़ का कारोबार भी फिल्म कर लेगी.
दरअसल मंडे को फिल्म ने 4.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. जबकि, बढ़ते दिन के साथ लग रहा था कि कमाई में गिरावट आएगी. पर 47वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म के कारोबार में 18.1 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है. क्योंकि फिल्म ने 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
पिछले 7 ‘मंगलवार’ कितने सफल रहे?
आमतौर पर वर्किंग डेज (सोमवार से गुरुवार) में फिल्मों की कमाई गिरती है, लेकिन ‘हनुमान अंश’ ने हर मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करके नया कीर्तिमान रचा है. यह फिल्म साबित करती है कि अगर कंटेंट मजबूत हो, तो बिना किसी बड़े स्टारकास्ट के भी फिल्में कई महीनों तक सिनेमाघरों में राज कर सकती हैं. फिल्म के पिछले 7 मंगलवार-
| पिछले 7 मंगलवार | कितने कमाए? |
| पहला मंगलवार | 13 लाख |
| दूसरा मंगलवार | 5 लाख |
| तीसरा मंगलवार | 2.35 करोड़ |
| चौथा मंगलवार | 8.50 करोड़ |
| पांचवां मंगलवार | 10.75 करोड़ |
| छठा मंगलवार | 8.25 करोड़ |
| सातवां मंगलवार | 4.95 करोड़ |
अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कितनी जल्दी 400 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड आंकड़ा पार करती है.




