Shweta Tiwari: 45 की उम्र में ‘बेबी डॉल’ बनीं श्वेता तिवारी, बॉडी फिटेड ड्रेस में बिखेरे हुस्न के जलवे, नया लुक छाया

Shweta Tiwari: 45 की उम्र में ‘बेबी डॉल’ बनीं श्वेता तिवारी, बॉडी फिटेड ड्रेस में बिखेरे हुस्न के जलवे, नया लुक छाया

Shweta Tiwari: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं. अब वो सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' में दिखने वाली हैं और प्रमोशंस में भी पहुंच रही हैं. अब उनका नया लुक छा गया है.

Shweta Tiwari: 45 साल की श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में वो स्मृति ईरानी के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नजर आईं. जहां उन्होंने तुलसी की मदद की और दोनों को स्क्रीन पर साथ देखकर फैन्स खुश हो गए. हालांकि, वो शो का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि अपनी फिल्म 'द वन' का प्रमोशन करने के लिए शो में पहुंची थीं. अब उनका नया लुक सामने आया है.

फुल स्लीव्स और डीप स्कूप-नेक कट वाली यह फिटेड ड्रेस उनके स्टाइल को बेहद क्लासिक लुक दे रही है. वहीं, कमर के पास से दी गई ड्रेप्ड-स्टाइल गैदरिंग आउटफिट में एक नया और ट्रेंडी ट्विस्ट जोड़ रही हैं. साथ ही उन्होंने सिल्वर और पिंक स्टोन वाला एक एलिगेंट स्टेटमेंट नेकपीस और मैचिंग डैंगलर इयररिंग्स पहने हैं. जो नेकलाइन पर बेहद जच रहे हैं.

श्वेता तिवारी के खुले, सॉफ्ट वेवी बाल और साइड-पार्टेड हेयरस्टाइल उनके लुक को काफी ग्रेसफुल बना रहा है. साथ ही न्यूड लिपस्टिक, स्मॉकी आईज और परफेक्ट ब्लश के साथ उनका मेकअप बेहद सॉफ्ट और नेचुरल लग रहा है.

इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी का कॉन्फिडेंस और पोज देने का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, फैंस ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की झड़ी लगा दी. कोई उन्हें 'एजलेस ब्यूटी' बता रहा है, तो कोई लुक की तारीफ कर रहा है.