Hema Malini Birthday: वो एक्टर जिनके साथ हेमा मालिनी ने 5-10 नहीं 35 फिल्मों में किया था काम
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी कई सारी रोमांटिक फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. कई एक्टर्स संग उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री नजर आई है. क्या आप जानते हैं कि उन्होंने सबसे ज्यादा मूवीज किसके साथ की हैं?
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी 78 साल की हो गई हैं. एक्ट्रेस अभी भी जब लाइमलाइट में आती हैं तो अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीत ले जाती हैं. 70s और 80s के दशक में हेमा मालिनी ने इंडस्ट्री को डॉमिनेट किया था.
एक्ट्रेस की जोड़ी कई सारे अभिनेताओं संग जमी. जितेंद्र संग सबसे ज्यादा 22 फिल्में की हैं. वहीं उन्होंने राजेश खन्ना संग 16 और अमिताभ बच्चन संग भी 16 फिल्में की हैं. एक्ट्रेस ने इसके अलावा विनोद खन्ना संग 12 फिल्में कीं और शशि कपूर संग 10 फिल्मों में नजर आईं. उन्होंने खुद से 25 साल बड़े देव आनंद संग भी 10 फिल्मों में अभिनय किया है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेमा मालिनी ने सबसे ज्यादा फिल्में किसके साथ की हैं. वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि उनके पति धर्मेंद्र ही रहे हैं. धर्मेंद्र संग हेमा मालिनी ने सबसे ज्यादा 35 फिल्मों में काम किया है. दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया गया.
हेमा मालिनी औ धर्मेंद्र की ऑफ स्क्रीन जोड़ी भी खास रही. दोनों ने साल 1980 में शादी की थी. इस शादी से उन्हें दो बेटियां हैं ईशा देओल और अहाना देओल. ईशा देओल ने भी मां के नक्शे कदम पर चलकर फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई. साल 2025 में धर्मेंद्र का निधन हो गया.



