दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली में बीते दो दिन से बारिश थमी हुई है. मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी के पास अटक गया है. इस वजह से उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में बारिश कम हो गई है. इससे दो दिन से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है.

दिल्ली के कई इलाकों में देर रात बारिश का सिलसिला शुरू हो गया. जिसके बाद तापमान में कुछ गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. बता दें कि आईएमडी ने आज गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है, और तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

हिमालय की तलहटी के पास अटका मानसून

दिल्ली में बीते दो दिन से बारिश थमी हुई है. मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी के पास अटक गया है. इस वजह से उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में बारिश कम हो गई है. इससे दो दिन से न केवल तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है बल्कि उमस भी परेशान किए हुए है. राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया.

बारिश का अनुमान

वहीं मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि एक से दो दिन बाद हल्की बारिश की संभावना है. 28 से 31 जुलाई के बीच तापमान में कमी आने लगेगी. इस दौरान तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. तापमान में कमी मानसून की गतिविधियां फिर से शुरू होने के वजह होगी. इससे उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

उमस ने हाल किया बेहाल

बता दें कि गुरुवार को दिनभर तेज धूप निकली रही. उमस ने भी हाल बेहाल किया. हालांकि, बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल छाए जरूर, लेकिन बारिश कहीं नहीं हुई. गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी का स्तर 94 से 58 प्रतिशत रिकार्ड किया गया.

दिल्ली का एक्यूआई 91 दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 91 दर्ज किया गया. इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है. एनसीआर के शहरों का एक्यूआई भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में बना हुआ है. जब तब बारिश होने से हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही.