मैंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया… हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस नहीं थीं हेमा मालिनी? बोलीं- बहुत कम मिलते थे

मैंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया… हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस नहीं थीं हेमा मालिनी? बोलीं- बहुत कम मिलते थे

Hema Malini On Her Acting Fees: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्मों के लिए अपनी फीस पर बात की है. उनका कहना है कि उन्होंने कभी भी पैसों के लिए काम नहीं किया. वो कभी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस नहीं रहीं.

Hema Malini On Her Acting Fees: हेमा मालिनी का नाम बॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार है. उन्होंने साल 1963 में तमिल फिल्म Idhu Sathiyam से अपने एक्टिंग सफर का आगाज किया था. उसके बाद उन्होंने साल 1968 में राज कपूर के अपोजिट ‘सपनों के सौदागर’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया. 70 और 80 के दशक में उनका करियर पीक पर था. उन्होंने बॉलीवुड को ‘शोले’, ‘सीता और गीता’ समेत कई बेहतरीन फिल्में दी. हालांकि, उनका कहना है कि वो कभी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस नहीं रहीं.

हाल ही में हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने अपनी फीस पर बात की. इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि उस दौर के बारे में बताइए जब आप बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं. इसपर हेमा मालिनी ने कहा, “नहीं नहीं, बिल्कुल नहीं, किसने बोला ये. बहुत छोटा अमाउंट मिलता था. इतना कुछ नहीं दिया था.”

पैसों के लिए कभी काम नहीं किया- हेमा मालिनी

जब उनसे ये कहा गया कि ऐसा है, आपके लिए डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स की लाइन लगी होती है, इसपर उन्होंने कहा, ” मैंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया. जैसे-जैसे नाम होता जाता है, वैसे वैसे थोड़े पैसे बढ़ते हैं. आज कल जिस तरह सब लोगों को फीस मिलती है, उसका थोड़ा सा भी नहीं मिलता था हमलोगों को. लेकिन उसकी बात ही अलग है. लेकिन जो मिला, उसमें हमलोगों ने जो काम किया, जिस तरह की फिल्में की, वो पैसों की कमाई से बढ़कर है.”

ये भी पढ़ें-

1200 करोड़ी वाराणसी के बाद इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर काम करेंगे महेश बाबू? पता चल गया

प्रीतम एंड पेड्रो में स्पोर्ट्स मिनिस्टर की पत्नी बनी एक्ट्रेस कौन? 18 सालों से इंडस्ट्री में, Jr. Ntr संग भी किया काम

कभी फीस की डिमांड नहीं की- हेमा मालिनी

जब उनसे ये सवाल हुआ कि धर्मेंद्र जी और आपमें बहुत खूबी है. उन्होंने भी अपनी फीस तय कर रखी थी. डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को फीस बढ़ाने के लिए मना कर रखा था. इसपर हेमा मालिनी ने कहा, “प्रोड्यूसर जैसा दे सकता है, अगर वो देना चाहते हैं, तो मोस्ट वेलकम. लेकिन ऐसी कोई डिमांड नहीं थी कि इतना ही चाहिए, अगर नहीं दोगे तो फिल्म नहीं करूंगी, ऐसा नहीं था. मेरी मां सबकुछ हैंडल किया करती थीं. वो सारे प्रोड्यूसर्स को लेकर काफी लिबरल थीं. अगर प्रोड्यूसर कहता था कि हम इस शेड्यूल में फीस नहीं दे सकते, तो वो कहतीं थीं- ठीक है कोई बात नहीं. हमने कभी भी प्रोड्यूसर से पैसे नहीं मांगे. वो छोटे से लिफाफे में जो दे देते थे हम लेकर जाते थे.”

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More