Hrithik Fees Jailer 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में कैमियो के लिए ऋतिक रोशन ने वसूली इतनी मोटी रकम?

Hrithik Fees Jailer 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में कैमियो के लिए ऋतिक रोशन ने वसूली इतनी मोटी रकम?

Hrithik Fees Jailer 2: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने पहले ही दिन धांसू शुरुआत की है. जहां लोगों को फिल्म की कहानी पसंद आई है, वहीं इस बार ऋतिक का कैमियो भी छा गया. जानिए उन्होंने कितनी फीस ली है?

Hrithik Fees Jailer 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म को रिलीज हुए 1 दिन पूरा हो गया है और इसने पहले ही दिन धुआं उठाया हुआ है. जी हां, फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 125.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.जो कि अबतक कि सॉलिड शुरुआत है. वहीं, फिल्म ने अकेले ओवरसीज से 70.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. जी हां, फिल्म में जितनी तारीफ रजनीकांत की हो रही है, उतना ही ऋतिक रोशन ने भी फैन्स को खुश कर दिया है. फिल्म की रिलीज के बाद से ही वो इंटरनेट पर छाए हुए हैं. उनके क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और उनके कैमियो को सब जबरदस्त बता रहे हैं. पर इस कैमियो के लिए एक्टर ने कितनी फीस चार्ज की है? इस सवाल का जवाब मिल गया है.

यह कोई पहली बार नहीं है, जब ऋतिक रोशन ने किसी फिल्म में कैमियो किया हो. वो इससे पहले भी यह कारनामा कर चुके हैं. जी हां, ‘अल्फा’ में भी उनके कैमियो को काफी पसंद किया गया था. इसी बीच ‘जेलर 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है. हाल ही में 360 तेलुगु डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिसमें कहा गया कि, ऋतिक रोशन ने इस कैमियो के लिए 25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ली है. जबकि, फिल्म में इस छोटे से रोल और स्क्रीन पर मौजूदगी के लिए इतनी ज्यादा फीस दी गई है.

कितने देर के लिए फिल्म में दिखे ऋतिक?

अब ‘जेलर 2’ में यह क्लियर नहीं है कि फिल्म से उनका रोल काटा गया है या नहीं. लेकिन ऋतिक का रोल एक मिनट से भी कम का है. अब इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि, इतने छोटे और कम अहमियत वाले रोल के लिए मेकर्स को किसी और ऑप्शन के बारे में सोचना चाहिए था. कहा जा रहा है कि विद्या बालन ने अपने रोल के लिए 6 करोड़ रुपये फीस ली हैं, जो कि ठीक-ठाक रकम है. वहीं, कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार को उनके रोल के लिए 8 करोड़ रुपये दिए गए है. जबकि, विजय सेतुपति का रोल पूरी तरह से काट दिया गया था, वो फिल्म के एंड क्रेडिट्स में दिखाई देते हैं. जो ‘जेलर 3’ की ओर इशारा करता है.

कहा जा रहा है कि सुपरस्टार के सम्मान में उन्होंने कम फीस लेने पर सहमति जताई थी. हालांकि, रजनीकांत ने अपनी फीस के तौर पर 180 करोड़ रुपये लिए हैं. वहीं, उन्होंने प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल पर काम किया है, जिसमें उनकी बेस फीस 110 करोड़ रुपये थी. नेल्सन दिलीप कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म को सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. वहीं, अनिरुद्ध ने इसका म्यूजित और बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More