IND vs NZ, 1st Test Day 4 Live: बुमराह की बॉल पर बाल-बाल बचे निकल्स, टॉम लैथन 0 पर आउट, भारत पहली पारी- 720/9
India vs New Zealand Live: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट में अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की. भारत को पहली पारी में 352 रन की बढ़त मिली है.
LIVE Cricket Score & Updates
-
IND vs NZ, 1st Test: बाल-बाल बचे हेनरी निकल्स
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकल्स दूसरी पारी में 7वें ओवर के दौरान आउट होने से बाल बाल बच गए. ये ओवर बुमराह डाल रहे थे. इस ओवर की तीसरी गेंद बुमराह ने इनस्विंगर डाली जो निकल्स के पैड पर जाकर लगी. LBW की जोरदार अपील फील्ड अंपायर ने नकार दी, जिसके बाद भारत ने DRS लिया मगर फैसला अंपायर कॉल्स रहा. विकेट तो नहीं मिला मगर भारत का रिव्यू बच गया.
-
IND vs NZ, 1st Test: टॉम लैथम दूसरी पारी में भी डक
बुमराह ने टॉम लैथम को दूसरी पारी में भी खाता नहीं खोलने दिया. उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान को दूसरी पारी में दूसरी गेंद पर ही बिना खाता खोले पवेलियन की राह पकड़ा दी. इससे पहले पहली पारी में लैथम 3 गेंदों में डक हुए थे. तब भी उन्हें बुमराह ने ही आउट किया था.
-
IND vs NZ, 1st Test: भारत ने 720/9 पर घोषित की पारी
वेलिंग्टन टेस्ट में भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित कर दी. भारत को पहली पारी में 352 रन की लीड मिली है. न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे.
-
IND vs NZ, 1st Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट की पहली पारी में 700 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. ये न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट की एक इनिंग में उसका सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले भारत का सबसे बड़ा स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ 583 रन का था, जो कि उसने अहमदाबाद में 1999 में बनाया था.
-
IND vs NZ, 1st Test: 2 गगनचुंबी छक्के लगाकर आकाश दीप आउट
वेलिंग्टन टेस्ट की पहली पारी में भारत को 8वां झटका लग चुका है. भारत को ये झटका आकाश दीप के तौर पर लगा, जिन्हें ग्लेन फिलिप्स ने आउट किया. आकाश दीप ने 5 गेंदों पर 13 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के लगाए.
-
IND vs NZ, 1st Test: वॉशिंगटन सुंदर आउट
रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड को एक और विकेट दिलाने का काम किया. उन्होंने पंत के बाद अब सुंदर को भी आउट कर दिया है, जो कि 24 रन बनाकर आउट हुए.
-
IND vs NZ, 1st Test: जुरेल की फिफ्टी
ध्रुव जुरेल ने वेलिंग्टन टेस्ट की पहली पारी में 61 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने डैरिल मिचेल की गेंद पर चौके के साथ फिफ्टी रन की दहलीज लांघी. जुरेल के टेस्ट करियर का ये तीसरा अर्धशतक है.
-
IND vs NZ, 1st Test: जुरेल-सुंदर पर दारोमदार
वेलिंग्टन टेस्ट में क्या टीम इंडिया की जीत पक्की हो चली है? क्या भारत पारी के अंतर से जीतने की ओर है? ये सब निर्भर करेगा इस बात पर कि भारत के बाकी बचे 4 खिलाड़ी कैसे खेलते हैं. पंत के शतक बनाकर आउट होने के बाद फिलहाल जुरेल और सुंदर की जोड़ी क्रीज पर है. चौथे दिन के दूसरे सेशन का खेल जारी है.
-
भारत को 261 रनों की बढ़त
भारत ने छह विकेट पर 629 रन बना लिए हैं. फिलहाल टीम इंडिया की लीड 261 रन की हो चुकी है. पंत ने 128 रन बनाए हैं. ध्रुव जुरेल 36 गेंद में 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं.
-
ऋषभ पंत ने टेस्ट करियर का नौवां शतक किया पूरा
ऋषभ पंत ने अपने अंदाज में टेस्ट करियर का नौवां शतक पूरा किया. उन्होंने ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर पहले चौका लगाया और फिर अगली ही गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी चिर-परिचित अंदाज में क्रीज से बाहर निकलकर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया. शतक पूरा करते ही पंत ने आंखें बंद कर कुछ पल के लिए ऊपर देखा, मानो भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हों. ध्रुव जुरेल ने उनके पास आकर दो बार गले लगाया. ड्रेसिंग रूम में मौजूद भारतीय सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी और कोच भी खड़े होकर तालियां बजाने लगे. जश्न के दौरान पंत ने अपने बल्ले को चूमा और उसकी ओर फ्लाइंग किस भी किया.
-
554 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका
554 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा है. ग्लेन फिलिप्स ने अंशुल कंबोज को डेवोन कॉनवे के हाथों कैच कराया. वह 38 रन बना सके. अंशुल ने ऋषभ पंत के साथ 68 रन की साझेदारी निभाई. पंत 85 रन बनाकर क्रीज पर हैं. उनके साथ ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं.
-
पंत और कंबोज के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
भारत ने चार विकेट पर 537 रन बना लिए हैं. फिलहाल अंशुल कंबोज 26 रन और ऋषभ पंत 80 रन बनाकर क्रीज पर हैं. दोनों के बीच 51 रन की साझेदारी हो चुकी है. भारत की बढ़त 168 रन की हो चुकी है.
-
चौथे दिन का खेल शुरू
चौथे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है. भारत चार विकेट पर 486 रन से आगे खेल रहा है. फिलहाल ऋषभ पंत 55 रन पर खेल रहे हैं, जबकि अंशुल कंबोज को खाता खोलना बाकी है.
India vs New Zealand 1st Test Match, Day 4 Live Score and Updates: वेलिंग्टन टेस्ट मैच अपने चौथे दिन में पहुंच चुका है और भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हो चुकी है.तीसरा दिन पूरी तरह से भारत के नाम रहा, जहां केएल राहुल ने अपना 13वां शतक लगाया. न्यूजीलैंड में ये उनका पहला ही टेस्ट शतक है. राहुल ने 136 रन की पारी खेली. वहीं देवदत्त पडिक्कल शतक से चूक गए और 80 रन बनाकर आउट हुए. वहीं कप्तान गिल ने भी तेजी से बैटिंग की और 98 रन बनाए. वो दिन के आखिरी ओवर में आउट हुए और शतक से चूक गए. वहीं चोट के बाद वापसी कर रहे विकेटकीपर ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ बैटिंग की और 55 रन बनाकर नाबाद लौटे.
Published On - Nov 22,2026 3:35 AM IST



