India vs New Zealand 2026 Live Score: टीम इंडिया को दूसरा झटका, विराट कोहली भी आउट
Ind vs NZ Match Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने वाली है.
LIVE Cricket Score & Updates
-
India vs New Zealand: टीम इंडिया को पहला झटका
टीम इंडिया ने 23 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है. रोहित शर्मा 7 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं. ये विकेट मैथ्यू फिशर ने हासिल किया है.
-
Ind vs NZ Live: अच्छी शुरुआत
रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने काफी संभलकर शुरुआत की है और पहले 4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बटोर लिए हैं.
-
Ind vs NZ 4th ODI Live: टीम इंडिया की पारी शुरू
मुकाबले की शुरुआत हो गई है. रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं, गेंदबाजी की कमान जैकब डफी ने संभाली है.
-
Ind vs NZ Live: भारत की पहले बल्लेबाजी
आखिरकार न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में टॉस जीत लिया है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली है.
-
Ind vs NZ Live: सीरीज का आखिरी मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज रोमांचक मोड़ पर खड़ी है. भारत को सीरीज अपने नाम करने के लिए जीत की जरूरत है. वहीं, न्यूजीलैंड के पास सीरीज बराबरी पर खत्म करने का मौका है. ये अहम मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर होगा.
India vs New Zealand 2026 Live Score and Latest Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है, जहां भारत की पहले बल्लेबाजी है. इस सीरीज के शुरुआती 2 मैच भारत के नाम रहे थे और फिर तीसरा मुकाबला बारिश में धुल गया था. लेकिन चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने दमदार वापसी की थी और बड़ी जीत हासिल की थी. ऐसे में न्यूजीलैंड की नजर सीरीज को बराबरी पर खत्म करने पर रहने वाली है.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, नमन धीर, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, ईशान किशन, कुमार कुशाग्र, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड- मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग.
Published On - Nov 15,2026 6:31 AM IST



