Kartik Surgery: कार्तिक आर्यन की हुई घुटने की सर्जरी, फिल्म के सेट पर लगी थी एक्टर को चोट

Kartik Surgery: कार्तिक आर्यन की हुई घुटने की सर्जरी, फिल्म के सेट पर लगी थी एक्टर को चोट

Kartik Surgery: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस वक्त अपनी फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि चोट के चलते सुर्खियों में हैं. फिल्म के सेट पर उन्हें इंजरी हुई थी, जिसकी अब सक्सेसफुल सर्जरी हो चुकी है.

Kartik Surgery: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस वक्त आराम कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्हें कबीर खान की फिल्म के सेट पर चोट लग गई थी. घुटने पर इंजरी होने के चलते एक्टर को तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, जहां उन्हें सर्जरी के लिए कहा गया था. अब एक्टर की सक्सेसफुल सर्जरी कंप्लीट हो गई है. जिसका हाल ही में अपडेट भी मिला है. साथ ही एक्टर अब घर लौट आए हैं और चोट से उबरने के लिए रेस्ट कर रहे हैं. खबर है कि कार्तिक को यह चोट तब लगी, जब वह फिल्ममेकर कबीर खान के साथ अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे.

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, कार्तिक आर्यन को अपनी अपकमिंग फिल्म के सेट पर एक एक्शन सीन करते समय घुटने में चोट लग गई थी. उनकी सर्जरी सक्सेसफुली हो गई है. वो फिलहाल घर पर आराम कर रहे हैं और ठीक हो रहे हैं. जल्द ही सेट पर वापस लौटेंगे, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें कितने वक्त तक आराम करने की सलाह दी है, फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है.

कार्तिक आर्यन की हो गई सर्जरी

‘चंदू चैंपियन’ के बाद डायरेक्टर कबीर खान के साथ कार्तिक आर्यन दूसरा कोलैबोरेशन कर रहे हैं. इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है. कहा जा रहा है कि कार्तिक इस स्पोर्ट्स ड्रामा में किकबॉक्सिंग कोच का रोल निभाते हुए नजर आएंगे. वहीं, यह किकबॉक्सर ताजमुल इस्लाम की कहानी पर बेस्ड है. जिसके लिए शूटिंग की जा रही थी और एक एक्शन सीन के दौरान एक्टर के घुटने पर चोट लग गई, जिसके बाद सर्जरी करवानी पड़ी. हालांकि, सेट से ही उन्हें सीधे हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया था. दरअसल कार्तिक इस फिजिकल तौर से चुनौतीपूर्ण रोल के लिए तैयारी कर रहे थे, हालांकि सर्जरी के बाद उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है.अब क्योंकि कार्तिक के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं और इसी बीच उनकी सर्जरी भी हुई है, तो जल्द उन्हें ठीक होकर दोबारा लौटना होगा.

दरअसल यह आने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म कार्तिक के प्रोडक्शन बैनर ‘डोपामाइन स्टूडियोज’ के तहत एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी उनकी शुरुआत होगी. हालांकि, चोट के चलते उनके शूटिंग शेड्यूल पर कुछ समय के लिए असर पड़ सकता है. पर देखना होगा कि वापसी के बाद वो किस पिक्चर की शूटिंग करेंगे, क्योंकि लाइन में और भी कई प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More