Govinda: पर्सनल लाइफ से जुड़ी अफवाहों को लेकर गोविंदा सख्त, जारी किया नोटिस, दे दी ये चेतावनी
Govinda: बॉलीवुड के 'ची ची' गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. यूं तो उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने तलाक का केस वापस ले लिया है. पर इसी बीच एक्टर ने किसे चेतावनी दे दी है?
Govinda: बॉलीवुड के ‘ची ची’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं. हाल ही में गोविंदा की पत्नी फैमिली कोर्ट के बाहर बेटे के साथ दिखी थीं, जिसके बाद पता लगा कि उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया है. यूं तो ऐसी खबरें थी कि एक्टर दूसरी शादी के लिए सोच रहे थे, इसलिए सुनीता आहूजा ने यह कदम उठाया है. पर इन खबरों को गोविंदा के मैनेजर ने गलत बताया. साथ ही सुनीता पर भी निशाना साधा कि जब केस वापस लेना ही था, तो किया क्यों था. इन सब खबरों के बीच बीते दिन एक्टर हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए थे. अब पता लगा कि गोविंदा ने मीडिया आउटलेट्स, सोशल मीडिया अकाउंट्स और कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दी है. साथ ही एक पब्लिक नोटिस जारी किया है.
गोविंदा के पब्लिक नोटिस में परिवार के बारे में झूठी, मानहानि करने वाली या बिना पुष्टि की गई जानकारी पब्लिश या शेयर करने से मना किया गया है. वहीं, यह नोटिस AI से बने और हेर-फेर किए गए कंटेंट पर भी लागू होता है. एक्टर ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इतना ही नहीं, दो लोग जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनसे 100 करोड़ रुपये तक का जुर्माना भी मांगा जा सकता है.
गोविंदा ने जारी किया नोटिस
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के नोटिस में खास तौर पर उन लोगों और कंटेंट के लिए चेतावनी दी गई है. जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके बनाई या बदली गई फोटो, वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग, मॉर्फ की गई इमेज, डीपफेक और दूसरे कंटेंट शामिल हैं. इतना ही नहीं, इसके साथ ही किसी को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए आवाज पर्सनल और फैमिली की जानकारी का गलत इस्तेमाल करने और नाम, तस्वीर शेयर करने की इजाजत नहीं है. नोटिस के मुताबिक, जो लोग ऐसा कंटेंट पब्लिश या शेयर करते हैं, उन पर मानहानि, पहचान के गलत इस्तेमाल और साइबर अपराध से जुड़े कानूनों के तहत कानूनी कार्रवाई हो सकती है.
दरअसल नोटिस में भारतीय न्याय संहिता, 2023 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 के प्रावधानों का जिक्र किया गया है. दोषी पाए जाने वालों से वह 100 करोड़ रुपये तक का मुआवजा मांग सकते हैं.
दूसरी शादी की बात को किया रिजेक्ट
दरअसल सुनीता आहूजा के ऑडियो के बाद गोविंदा की तरफ से इस बात को खारिज कर दिया गया है कि वह दूसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, पति-पत्नी के बीच सोशल मीडिया पर वॉर चल रही है.




