विधानसभा से हटाई गई ममता की कुर्सी, नए CM शुभेंदु अधिकारी के लिए लगेगी दूसरी सीट

विधानसभा से हटाई गई ममता की कुर्सी, नए CM शुभेंदु अधिकारी के लिए लगेगी दूसरी सीट

पश्चिम बंगाल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित फर्नीचर और आधिकारिक चिह्नों को हटा दिया गया है. नए प्रशासन के लिए आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं.

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पिछले 15 वर्षों से राज्य विधानसभा में इस्तेमाल की जा रही कुर्सी को राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद नेता प्रतिपक्ष के कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता शुभेंदु अधिकारी पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री की कुर्सी का उपयोग नहीं करेंगे और मुख्यमंत्री कक्ष में उनके लिए एक अलग कुर्सी की व्यवस्था की गई है.

शनिवार को दिन में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. नई सरकार के सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक फेरबदल के तहत शुक्रवार रात को लकड़ी की कुर्सी को स्थानांतरित किया गया.

नए प्रशासन के लिए किए जा रहे सुधार

अधिकारियों ने बताया कि जिस कमरे में अब ममता बनर्जी की कुर्सी रखी गई है, उसका उपयोग विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा किए जाने की उम्मीद है. राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित फर्नीचर और आधिकारिक चिह्नों को हटा दिया गया है. नए प्रशासन के लिए आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं.

भवानीपुर विधानसभा में हारीं ममता

सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी के कमरे के बाहर लगी आधिकारिक नामपट्टिका (नेम प्लेट) को भी प्रक्रिया के तहत हटा दिया गया है. तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में शुभेंदु अधिकारी से हार गईं. इस बीच, विधानसभा में मुख्यमंत्री के कमरे के बाहर अधिकारी के नाम वाली एक नई नामपट्टिका लगा दी गई है.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More