Mr. Faisu Wedding: मिस्टर फैसू करने जा रहे शादी? वेडिंग कार्ड हुआ वायरल, निकाह डेट भी रिवील

Mr. Faisu Wedding: मिस्टर फैसू करने जा रहे शादी? वेडिंग कार्ड हुआ वायरल, निकाह डेट भी रिवील

Mr. Faisu Wedding Card Viral: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसू इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. खबरें हैं कि फैसू शादी करने जा रहे हैं. उनकी शादी का कार्ड भी आ गया है और वायरल हो रहा है.

Mr. Faisu Wedding Card Viral: सोशल मीडिया सेंसेशन से एक्टर और रियलिटी स्टार बने फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू के लाखों फैंस हैं. उनकी हर एक रील पर लाखों व्यूज आते हैं. वहीं, रिएलिटी शो में भी वो अपने परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत चुके हैं. लंबे समय से फैसू की शादी को लेकर खबरे चल रही थीं. कई बार फैसू ने खुद भी बताया है कि वो शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. अब इस बीच एक्टर की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें निकाह की डेट के साथ ही दुल्हन का नाम भी लिखा हुआ है.

दरअसल, फैसू की शादी का कार्ड युविका चौधरी के घर पहुंचा है. युविका कार्ड को पढ़ती नजर आ रही हैं. इसका ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बता दें कि, फैसू पहले ही खुलासा कर चुके हैं कि वह साल 2026 में शादी करने वाले हैं, लेकिन उन्होंने अब तक अपनी होने वाली पत्नी की पहचान को सीक्रेट रखा था. हालांकि, अब शादी के कार्ड में उनका नाम रिवील हो गया है.

ये भी पढ़ें: Andhadhun 2: 7 साल बाद बनेगा आयुष्मान खुराना की अंधाधुन का सीक्वल? डायरेक्टर ने दिया बड़ा HINT

प्रिंस-युविका के घर पहुंचा फैसू की शादी का कार्ड

युविका चौधरी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मिस्टर फैसू का वेडिंग कार्ड दिखाती नजर आईं. वीडियो में एक सजे हुए बोर्ड पर MR. FAISU & TANYA लिखा हुआ दिखाई दे रहा है. कार्ड देखते ही युविका काफी खुश हो जाती हैं और कहती हैं कि, फाइनली फैसू की शादी हो रही है. जब हम द 15 में थे तब फैसू ने बताया था कि वो शादी करने वाला है. लेकिन मुझे नहीं पता था कि इतनी जल्दी हो जाएगी. इसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं कि, तेरी शादी में बहुत मस्ती करेंगे.

फैसू की वेडिंग कार्ड में निकाह और रिसेप्शन की तारीख भी लिखी हुई है. जिसके मुताबिक, निकाह 18 अक्तूबर और वलिमा 19 अक्तूबर को होगा. हालांकि, फैसल शेख या उनके परिवार की ओर से भी शादी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.