Prahaar: कौन हैं मराठी एक्टर ललित प्रभाकर, जो राजकुमार राव की ‘प्रहार’ में बने अजमल कसाब, टीवी से OTT तक जलवा

Prahaar: कौन हैं मराठी एक्टर ललित प्रभाकर, जो राजकुमार राव की ‘प्रहार’ में बने अजमल कसाब, टीवी से OTT तक जलवा

Prahaar: राजकुमार राव की 'प्रहार' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. जिसका हाल ही में ट्रेलर आया और उसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब जानिए फिल्म में कसाब का रोल करने वाले ललित कौन हैं?

Prahaar: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रहार' को लेकर चर्चा में हैं. बीते दिन फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है.जो देश के जाने-माने सरकारी वकील उज्जवल निकम की जिंदगी पर बेस्ड है. 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही फिल्म में ललित प्रभाकर भी हैं, जो पिक्चर में अजमल कसाब का रोल कर रहे हैं. वहीं, फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आ चुका है.

वो न सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, बल्कि हर किरदार में ढल जाने की उनकी काबिलियत भी जबरदस्त है. दरअसल ललित प्रभाकर को मराठी के पॉपुलर शो 'जुलून येती रेशीमगाथी' से बड़ी पहचान मिली थी. इस सीरियल में उन्होंने 'आदित्य देसाई' का किरदार निभाया था.

इस शो के बाद वो घर-घर में मशहूर हो गए और उन्होंने कई दूसरे टीवी शोज में भी काम किया. इसके अलावा उन्होंने 'ची वा ची सौ का', 'आनंदी गोपाल', 'हम्पी' और 'मी वसंतराव' जैसी सुपरहिट और नेशनल अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म में भी अहम रोल किया है. जबकि, वेब सीरीज की दुनिया में भी उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ बनाई है.

दरअसल ललित प्रभाकर ने एमएक्स प्लेयर और दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की पॉपुलर सीरीज में भी काम किया है. जिसमें- 'पेट पुराण' भी शामिल हैं. इसमें उनके काम की काफी तारीफ हुई है. हालांकि, 'प्रहार' में ललित प्रभाकर का रोल काफी हटकर है, वो एक नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' में भी काम किया था.