Box Office: एवेंजर्स एंडगेम एनकोर में पहले जैसा दम नहीं, वीकडेज में घट गई कमाई, री-रिलीज में कुल कितने कमा लिए?
हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम एनकोर सिनेमाघरों में री-रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने कमाई के मामले में अब तक बढ़िया कलेक्शन किया है. लेकिन वीकडेज में इसकी कमाई में पहले जैसा असर नहीं दिख पा रहा है.
Avengers Endgame Encore Box Office Day 5: दुनियाभर में अपनी रिलीज के वक्त तगड़ा माहौल बनाने वाली फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का हाल मौजूदा समय में बुरा चल रहा है. री-रिलीज में फिल्म को वैसी ऑडियंस नहीं मिल रही जैसी पहले मिली थी. एवेंजर्स डूम्सडे की रिलीज से पहले इस फिल्म को नए नाम के साथ जारी किया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म अच्छी कमाई कर के दिखाएगी. इसे भारत में तो शुरुआत भी ठीक मिली लेकिन उसके बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है.
एवेंजर्स एंडगेम एनकोर की बात करें तो वीकडेज में इसकी कमाई में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में फिल्म को 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार करने में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर ताजा अपडेट क्या हैं.
एवेंजर्स एंडगेम एनकोर ने कितने कमा लिए?
एवेंजर्स एंडगेम एनकोर की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस कलेक्शन को ज्यादा नहीं कहा जा सकता है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 2.35 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखाई. इसे अगर मिला लिया जाए तो फिल्म का अब तक का कुल नेट कलेक्शन 27.30 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 32.63 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म धीरे-धीरे ही सही 500 करोड़ की ओर बढ़ रही है. इसने अवतार द वे ऑफ वाटर का रिकॉर्ड तो तोड़ ही दिया है.
ये भी पढ़ें- The VVaan Box Office: वीकडेज में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म की मजबूत पकड़, 5 दिन में कमाए बजट के आधे से ज्यादा
साथ में अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे मूवी का रिकॉर्ड तोड़ पाती है कि नहीं. इस फिल्म ने पहले ही 650 करोड़ के आसपास की कमाई भारत में कर के दिखाई है और कीर्तिमान रच दिया है. वहीं दूसरी तरफ एवेंजर्स एंडगेम ने पहले टर्न में करीब 444 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब इस फिल्म की री-रिलीज कलेक्शन को अगर जोड़ लिया जाए तो फिर एवेंजर्स एंडगेम 500 करोड़ की ओर बढ़ रही है. लेकिन स्पाइडर मैन के रिकॉर्ड को तोड़ पाना इस फिल्म के बस की बात नजर नहीं आ रही है. हालांकि इसी फ्रेंचाइजी की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे से किसी करिश्मे की उम्मीद की जा सकती है.




