‘कॉफी विद करण 9’ में आर्यन खान का डेब्यू, शाहरुख-सलमान भी बनेंगे मेहमान! देखें गेस्ट लिस्ट

‘कॉफी विद करण 9’ में आर्यन खान का डेब्यू, शाहरुख-सलमान भी बनेंगे मेहमान! देखें गेस्ट लिस्ट

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर 'कॉफी विद करण' का 9वां सीजन लेकर आ रहे हैं. सलमान खान इस शो में मेहमान बनने वाले हैं. शाहरुख खान भी अपने बेटे आर्यन के साथ दिख सकते हैं.

Koffee With Karan Season 9: करण जौहर अपने 22 साल पुराने टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन के साथ वापस आ रहे हैं. 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर इस शो का 9वां सीजन शुरू होने जा रहा है. 30 सितंबर को करण ने एक वीडियो शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया है. जैसे ही तारीख सामने आई, उसी के साथ इस बात की चर्चा भी शुरू हो गई कि आखिर इस बार कौन-कौन से सितारे करण के शो में मेहमान बनेंगे.

जो सितारे ‘कॉफी विद करण 9’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं, उनमें एक बड़ा सलमान खान का है. बताया जा रहा है कि सलमान इस सीजन पहले एपिसोड में ही शिरकत करने वाले हैं. वो 10 सालों के बाद करण के शो का हिस्सा बनने वाले हैं. आखिरी बार वो साल 2016 में पांचवें सीजन में नजर आए थे. उनके साथ उनके दोनों भाई अरबाज और सोहेल खान भी शो का हिस्सा थे. अब सलमान एक फिर से नजर आने वाले हैं. हालांकि, इस बार वो अकेले शो में शामिल होंगे.

‘कॉफी विद करण 9’ शाहरुख-आर्यन

न्यूज18 की एक खबर की मानें तो करण जौहर ने शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान को भी शो में लाने का प्लना बनाया है. अभी कुछ कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन करण को भरोसा है कि वो SRK को शो में लेकर आएंगे. ये भी कहा गया कि अगर शाहरुख आते हैं, तो उनके साथ आर्यन भी आएंगे. अगर आर्यन शिरकत करते हैं, तो ये उनका इस शो में डेब्यू होगा.

‘कॉफी विद करण 9’ गेस्ट लिस्ट

‘कॉफी विद करण 9‘ से और भी कई सितारों का नाम जुड़ा रहा है. आप उन स्टार्स की लिस्ट नीचे देख सकते हैं, जो इस सीजन करण के शो में शामिल हो सकते हैं.

  • सलमान खान
  • शाहरुख खान-आर्यन खान
  • वरुण धवन-जान्हवी कपूर
  • सारा अली खान-इब्राहिम अली खान
  • सैफ अली खान-करीना कपूर

ये भी पढ़ें-

कौन हैं मराठी एक्टर ललित प्रभाकर, जो राजकुमार राव की प्रहार में बने अजमल कसाब, टीवी से OTT तक जलवा

इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाएंगी साउथ की ये फिल्में और सीरीज

‘कॉफी विद करण’ का आखिरी सीजन

‘काफी विद करण’ साल 2004 में शुरू हुआ था. अब तक इसके 8 सीजन आ चुके हैं. हर सीजन में कई बड़े सितारे करण के साथ नजर आए, कई बड़े खुलासे हुए और अब बारी है 9वें सीजन की. ये ‘कॉफी विद करण’ का आखिरी सीजन है. 9वें सीजन के साथ ये शो बंद होने वाला है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More