Andhadhun 2: 7 साल बाद बनेगा आयुष्मान खुराना की ‘अंधाधुन’ का सीक्वल? डायरेक्टर ने दिया बड़ा HINT

Andhadhun 2: 7 साल बाद बनेगा आयुष्मान खुराना की ‘अंधाधुन’ का सीक्वल? डायरेक्टर ने दिया बड़ा HINT

Andhadhun 2: आयुष्मान खुराना इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं. जिसमें 'ये प्रेम मोल लिया' और 'उड़ता तीर' शामिल हैं. इसी बीच उनकी फिल्म 'अंधाधुन' के सीक्वल पर अपडेट आया है.

Andhadhun 2: बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर आयुष्मान खुराना इस वक्त अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं. जल्द ही उनके बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं. हाल ही में उनकी अपकमिंग स्पाई-कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है. यह फिल्म 9 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है. जिसके तुरंत बाद 27 नवंबर को उनकी सूरज बड़जात्या के साथ फैमिली ड्रामा ‘ये प्रेम मोल लिया’ रिलीज की जाएगी. इनके बीच अब आयुष्मान खुराना की 2018 की मास्टरपीस थ्रिलर ‘अंधाधुन’ के सीक्वल की चर्चा तेज हो गई है. हाल ही में फिल्म बनाने को लेकर डायरेक्टर ने हिंट दिया- ”उम्मीद है जल्द ही”

‘अंधाधुन’ के फैन्स कई सालों से सीक्वल के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में मुंबई में FICCI फ्रेम्स 2026 हुआ, जहां डायरेक्टर से ही यह सवाल पूछ लिया गया. आयुष्मान खुराना ने डायरेक्टर श्रीराम राघवन से ‘अंधाधुन 2’ के बारे में पूछा. इस दौरान डायरेक्टर ने बताया कि उन्हें क्या चीज रोक रही है.

‘अंधाधुन’ को लेकर डायरेक्टर ने क्या कहा?

FICCI Frames 2026 के एक खास सेशन के दौरान आयुष्मान खुराना और डायरेक्टर श्रीराम राघवन साथ-साथ आए. जहां बातचीत के दौरान आयुष्मान ने डायरेक्टर से एक बड़ा सवाल पूछ लिया. वो कहते हैं- ”आप ‘अंधाधुन 2’ कब बना रहे हैं?” इस सवाल पर मुस्कुराते हुए श्रीराम राघवन ने जवाब दिया- ”उम्मीद है जल्द ही, जब हमें एक ऐसी सही कहानी मिल जाएगी जो पहली फिल्म का मजा किरकिरा न करे.” अब राघवन के इस बयान से क्लियर हो गया है कि सीक्वल की प्लानिंग चल रही है. बस मेकर्स एक सही कहानी के इंतजार में हैं. हालांकि, मेकर्स पहली फिल्म के बेहतरीन लेवल से कोई समझौता नहीं करना चाहते.

कैसे ‘अंधाधुन’ के लिए फाइनल हुए थे आयुष्मान?

इस दौरान डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने खुलासा किया कि पहली फिल्म के लिए कैसे आयुष्मान खुराना को फाइनल किया गया था. वो बताते हैं कि- ”5 या 6 एक्टर्स ने ‘अंधाधुन’ के लिए मना कर दिया था. या आराम से इनकार कर दिया था. जब आयुष्मान ने पहली बार ‘अंधाधुन’ की कहानी सुनी, तो उनका पहला रिएक्शन था- इस फिल्म के लिए एक एक्टर की जरूरत है, स्टार की नहीं.” इसी तरह उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी थी.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More