Pralay: रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ के लिए कल्याणी प्रियदर्शन ने उठाया बड़ा कदम! अब होगा असली ‘एक्शन’

Pralay: रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ के लिए कल्याणी प्रियदर्शन ने उठाया बड़ा कदम! अब होगा असली ‘एक्शन’

Pralay: 'धुरंधर' से धुआं उठाने के बाद रणवीर सिंह का पूरा फोकस 'प्रलय' पर है. जिसमें कल्याणी प्रियदर्शन बतौर फीमेल लीड काम कर रही हैं. अब एक्ट्रेस ने कौनसा बड़ा फैसला कर लिया है?

Pralay: ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की ब्लॉकबस्टर सफलता रणवीर सिंह के करियर के लिए ‘गेमचेंजर’ साबित हुई है. अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट ‘प्रलय’ को लेकर सुर्खियों में हैं. जो कि एक बिग बजट पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर है. फिल्म की कहानी मुंबई के बैकड्रॉप पर बेस्ड है, जहां एक जॉम्बी आउटब्रेक के बाद दुनिया तबाह हो जाती है. इस फिल्म को जय मेहता बना रहे हैं, जिन्हें ‘स्कैम 1992’ सीरीज के लिए काफी तारीफ मिली थी. वहीं रणवीर सिंह के अपोजिट पिक्चर में डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन काम कर रही हैं. फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है. इन सबके बीच कल्याणी प्रियदर्शन मुंबई रहने आ गई हैं. उन्होंने यह फैसला अपनी अपकमिंग फिल्म को देखते हुए लिया है.

दरअसल कल्याणी प्रियदर्शन हमेशा से ही चेन्नई और कोच्चि में रही हैं, पर इस साल वो मुंबई में रह रही हैं. जिसके पीछे की वजह है डायरेक्टर जय मेहता की जॉम्बी थ्रिलर फिल्म ‘प्रलय’. हाल ही में मिड डे पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी ने जुहू में एक शानदार अपार्टमेंट किराए पर लिया है. जो 2025 के आखिर में ले लिया था. वहीं, ‘प्रलय’ का काम पूरा होने तक कल्याणी मुंबई में ही रहेंगी. कहा जा रहा है कि प्रोड्यूसर्स ने जुहू में उनके लिए एक बड़ा अपार्टमेंट तैयार किया है. ताकि वह फिल्म पर ध्यान दे सकें.

कल्याणी की ‘प्रलय’ के लिए बड़ी तैयारी

इसी रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि, जुलाई में रणवीर सिंह का ये प्रोजेक्ट शुरू हुआ था. वहीं, मई में ही कल्याणी ने एक्शन की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी. ऐसे में मुंबई में घर लेने का फैसला सही लगता है. क्योंकि इस थ्रिलर फिल्म के लिए जबरदस्त तैयारी की जरूरत है. सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक,” कल्याणी और रणवीर ने साथ में कई बार रीडिंग, वर्कशॉप और रिहर्सल की हैं.” पहला शेड्यूल पूरा करने के बाद रणवीर पैटरनिटी लीव पर चले गए थे.

कब शुरू किया जाएगा अगला शेड्यूल?

इस फिल्म की अगली शूटिंग का अपडेट मिल गया है. कहा जा रहा है कि टीम अक्टूबर में शूटिंग फिर से शुरू करेगी और दिसंबर तक काम करेगी. फिलहाल कल्याणी एक्शन की ट्रेनिंग ले रही हैं. साथ ही वो एक खास डाइट फॉलो कर रही हैं क्योंकि उन्हें एक स्पेशल फ्रेम बनाए रखना है.

बताते चलें कि कल्याणी प्रियदर्शन हिंदी फिल्म में एंट्री के लिए तैयार नहीं थीं. पर जब जय मेहता ने उन्हें स्क्रिप्ट और अपना विजन सुनाया, तो वो कहानी से काफी प्रभावित हुईं. क्योंकि फिल्म में उनका किरदार महज एक ग्लैमरस लव-इंटरेस्ट का नहीं है. बल्कि वो कहानी का एक मजबूत और अहम हिस्सा है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More