रेड आउटफिट में छाईं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, करीना कपूर के चार्टबस्टर गाने पर किया डांस

रेड आउटफिट में छाईं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, करीना कपूर के चार्टबस्टर गाने पर किया डांस

मोनालिसा फैंस की चहेती हैं और सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं. एक्ट्रेस अपने अंदाज से फैंस को दीवाना कर देती हैं. हाल ही में रेड आउटफिट में उन्होंने करीना कपूर के गाने पर डांस किया है.

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा की दीवानगी देशभर में है. वे भी फैंस संग काफी मिलनसार हैं और अपनी डेली लाइफ से फैंस को अपडेट रखती हैं. एक्ट्रेस ने कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं.

फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'व्रैप्ड इन पैशन एंड स्ट्रेंन्थ.' इन फोटोज में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है. एक्ट्रेस के कैप्शन से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग खत्म की है.

फोटोज के साथ ही इसी आउटफिट में उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे बेहद बिंदास अंदाज में करीना कपूर के गाने 'आ जा लग जा गले से मेरे ठां कर के' पर डांस करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के इस डांस को फैंस पसंद कर रहे हैं और इसपर रिएक्ट भी कर रहे हैं.

मोनालिसा उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से एक हैं जो ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों ही आउटफिट में फैंस को अट्रैक्ट कर ले जाती हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर तीज का त्योहार मनाया था जिसकी फोटोज उन्होंने शेयर की थी.