Prahaar Trailer: कसाब को अंजाम तक पहुंचाने वाले वकील के रोल में छाए राजकुमार राव, ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

Prahaar Trailer: कसाब को अंजाम तक पहुंचाने वाले वकील के रोल में छाए राजकुमार राव, ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

डायरेक्टर अविनाश अरुण की फिल्म 'प्रहार' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. वकील उज्जवल निकम के रोल में राजकुमार राव काफी दमदार लग रहे हैं. 16 अक्टूबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Rajkummar Rao Prahaar Trailer: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ के ट्रेलर का इंतजार था. अब आखिरकार ये इंतजार पूरा हुआ. मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस पिक्चर का ट्रेलर 29 सितंबर को जारी कर दिया गया है. ट्रेलर में राजकुमार राव का किरदार काफी दमदार लग रहा है और वो वकील उज्जवल निकम के रोल में काफी जबरदस्त लग रहे हैं.

ट्रेलर की शुरुआत कोर्ट रूम सीन से होती है. राजकुमार राव उज्जवल निकम के किरदार में एक बच्ची से पूछते हैं कि 26 नवंबर को जब CST (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) पर अटैक हुए थे, वो याद है आपको. बच्ची जवाब देती है कि मैं उस रात को कभी नहीं भूल सकती. उसके बाद स्क्रीन पर लिखा आता है- 26/11 की सच्ची घटना पर आधारित. उसके बाद अटैक से जुड़े दिल दहला देने वाले सीन दिखाए जाते हैं.

उज्जवल निकम के रोल में राजकुमार राव

3 मिनट 4 सेकेंड के ट्रेलर में आगे मुंबई आतंकी हमले के दौरान हुए तनाव और अजमल कसाब के ट्रायल से जुड़े अदालती सीन को भी दिखाया गया है. उज्जवल निकम ही वो वकील हैं, जिन्होंने अदालत में कसाब के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी और उसे अंजाम तक पहुंचाया था. उज्जवल निकम के रोल में राजकुमार राव काफी जबरदस्त लग रहे हैं.

ट्रेलर में ये सितारे भी दिखे

राजकुमार राव के अलावा ट्रेलर में और कई सितारों की झलक दिखी है. वामिका गब्बी उनकी पत्नी का रोल कर रही हैं. एक्टर ललित प्रभाकर इसमें कसाब के रोल में हैं. जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, आशीष विद्यार्थी जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें-

जान जाएगी, पर मटन नहीं जाएगा…राशन टास्क में कनिका मान-काजी तौकीर की भिड़ंत

अक्षय खन्ना नहीं, इस बार दृश्यम 3 में धमाल मचाएंगे जयदीप अहलावत, दोनों में कौन है ज्यादा अमीर?

‘प्रहार’ रिलीज डेट

‘प्रहार’ की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. 16 अक्टूबर को ये पिक्चर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. अविनाश अरुण ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. बॉक्स ऑफिस पर ‘प्रहार’ का क्लैश रजनीकांत की ‘जेलर 2’ से होगा. ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को आ रही है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More