रजनीकांत की ‘जेलर 2’ एडवांस बुकिंग में नंबर-2 पर, बस ‘कुली’ से रह गई पीछे, देखें टॉप-5 फिल्मों की लिस्ट

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ एडवांस बुकिंग में नंबर-2 पर, बस ‘कुली’ से रह गई पीछे, देखें टॉप-5 फिल्मों की लिस्ट

Jailer 2 Record: आज बात रजनीकांत की पांच उन फिल्मों की, जिन्हें एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. लिस्ट में पहला नाम 'कुली' का है. वहीं दूसरे नंबर पर 'जेलर 2' ने अपना कब्जा जमा लिया है.

Rajinikanth Jailer 2 Record: फैंस के बीच थलाइवा के नाम से मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत अब ‘जेलर 2’ के जरिए लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. फैंस के बीच उनकी इस पिक्चर को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. चलिए जानते हैं कि ‘जेलर 2’ ने क्या रिकॉर्ड बनाया है.

एडवांस बुकिंग में रजनीकांत की 5 सबसे बड़ी फिल्मों में दूसरा स्थान ‘जेलर 2’ ने अपने नाम कर लिया है. इस फिल्म को इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला कि एडवांस बुकिंग में उनकी सक्सेसफुल फिल्मों की लिस्ट में ये दूसरे नंबर पर काबिज हो गई है. सैकनिल्क की मानें तो रिलीज के पहले दिन के लिए ‘जेलर 2’ के 29.38 करोड़ रुपये के टिकट बुक हो चुके हैं. ये आंकड़ा 13 अक्टूबर की रात 11 बजे तक का है.

एडवांस बुकिंग में ‘कुली’ नंबर- 1

सिर्फ साल 2025 में आई ‘कुली’ ही है, जिसे ‘जेलर 2‘ की तुलना में एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. रिलीज के पहले दिन के लिए ‘कुली’ के 45.36 करोड़ रुपये के टिकट बुक हुए थे. इसी के साथ एडवांस बुकिंग में टॉप-5 फिल्मों की लिस्ट में ये फिल्म पहले नंबर पर है और ‘जेलर 2’ दसूरे नंबर पर काबिज हो चुकी है. आप टॉप-5 फिल्मों की लिस्ट और एडवांस बुकिंग से कमाई के आंकड़े नीचे देख सकते हैं.

एडवांस बुकिंग में रजनीकांत की 5 बड़ी फिल्में

  • कुली- 45.36 करोड़
  • जेलर 2- 29.38 करोड़ (बुकिंग जारी)
  • अन्नात्थे- 23.25 करोड़
  • वेट्टैयन- 22.86 करोड़
  • जेलर- 18.24 करोड़

ये भी पढ़ें-

क्या आप अब भी वर्जिन हैं.करण जौहर ने पूछा सवाल, सलमान खान बोले- कंट्रोल यार ब्रदर, कंट्रोल

सिगरेट का धुआं उड़ाते दिखे सनी देओल, स्मोकिंग सेहत के लिए हानिकारक तो फिल्मी पर्दे पर टशन क्यों?

‘जेलर 2’ में कौन-कौन से सितारे दिखेंगे?

‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. ऐसे में तब तक एडवांस बुकिंग से हुई कमाई के आंकड़े में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. इससे जाहिर है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग करेगी. इस पिक्चर में रजनीकांत के साथ विद्यान बालन, मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल जैसे बड़े सितारे भी नजर आने वाले हैं. अभी किसी स्टार्स के किरदार को लेकर तो जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन विद्या को लेकर कहा जा रहा है कि वो नेगेटिव रोल में दिखने वाली हैं. उनके अलावा बॉलीवुड से ऋतिक रोशन भी इस पिक्चर का हिस्सा हैं. वो कैमियो रोल में हैं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More