Ind vs NZ Live Score, 2nd Test, Day 2: आधी टीम इंडिया पवेलियन लौटी, राहुल ने भी गंवाया विकेट

Ind vs NZ Live Score, 2nd Test, Day 2: आधी टीम इंडिया पवेलियन लौटी, राहुल ने भी गंवाया विकेट

India vs New Zealand 2nd Test Match Day 2 Live: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. आज इस मुकाबले का दूसरा दिन है.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 28 Nov 2026 09:56 AM (IST)

    भारत vs न्यूजीलैंड लाइव स्कोर- पांचवां विकेट गिरा

    भारतीय टीम की हालत बिगड़ गई है क्योंकि आधी बैटिंग लाइन-अप पवेलियन लौट चुकी है. इस बार केएल राहुल ने अपना धैर्य खोया और एक स्क्वायर कट लगाया. मगर उनका ये शॉट हवा में था और पॉइंट के फील्डर ने अच्छा कैच लपका. इस तरह भारत ने पांचवां विकेट गंवाया. वहीं डफी को ये दूसरी सफलता मिली है.

  • 28 Nov 2026 09:35 AM (IST)

    IND vs NZ Live Updates: चौथा विकेट गिरा

    ऋषभ पंत ने अपना विकेट फेंक दिया है और इसके साथ ही भारतीय टीम को चौथा झटका लगा है. जैकब डफी के खिलाफ पंत ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेला लेकिन सफलता नहीं मिली और गेंद पिच के पास ही हवा में ऊंची उठ गई. काइल जैमीसन ने एक अच्छा कैच लपका. इस तरह 100 रन से पहले ही भारत ने चौथा विकेट गंवा दिया.

  • 28 Nov 2026 08:59 AM (IST)

    IND vs NZ Live Updates: पंत-राहुल पर नजरें

    सिर्फ 15 ओवर के अंदर 3 विकेट गिरने के बाद अब उप-कप्तान केएल राहुल और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं. इन दोनों से एक बड़ी साझेदारी की जरूरत टीम इंडिया को है, तभी जाकर न्यूजीलैंड के स्कोर के आस-पास या उससे आगे निकला जा सकेगा.

  • 28 Nov 2026 08:13 AM (IST)

    IND vs NZ Live Updates: कप्तान गिल भी आउट

    भारतीय टीम को सबसे बड़ा झटका लगा है. कप्तान शुभमन गिल दूसरे सेशन के आखिरी ओवर में आउट हो गए. काइल जैमीसन ने ही ये विकेट लिया. उनकी गेंद पर स्लिप में कैच गया, जहां न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने कोई गलती नहीं की.

    इसके साथ ही दूसरा सेशन खत्म हो गया, जहां भारतीय टीम ने 59 रन बनाए और 3 विकेट गंवा दिए. जैमीसन ने 2 और हेनरी ने 1 विकेट लिया.

  • 28 Nov 2026 07:58 AM (IST)

    IND vs NZ Live Score: भारत के 50 रन

    टीम इंडिया ने एक पड़ाव पार कर लिया है. केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल मिलकर क्रीज पर जमे हैं और उन्होंने 50 रन के पार पहुंचा दिया है.

  • 28 Nov 2026 07:38 AM (IST)

    IND vs NZ Live Score: दूसरा विकेट गिरा

    टीम इंडिया ने जल्द ही दूसरा विकेट भी गंवा दिया है. देवदत्त पडिक्कल (21) ने आते ही कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन तेजी से रन बटोरने की कोशिश में आउट हो गए. काइल जैमीसन की गेंद को ड्राइव करने की कोशिश में वो विकेटकीपर को कैच दे बैठे. इस तरह पडिक्कल और केएल राहुल के बीच 33 रन की साझेदारी का अंत हो गया.

  • 28 Nov 2026 07:05 AM (IST)

    IND vs NZ Live Score: भारत की खराब शुरुआत

    टीम इंडिया की पारी की शुरुआत खराब रही है. पहले ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल बोल्ड हो गए. जायसवाल अपना खाता भी नहीं खोल सके. मैट हेनरी को ये सफलता मिली है. टीम इंडिया का स्कोर- 0/1

  • 28 Nov 2026 06:54 AM (IST)

    IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी खत्म

    न्यूजीलैंड की पारी आखिर 356 रन पर खत्म हो गई है. आखिरी विकेट आकाश दीप को ही मिला, जिन्होंने मैट हेनरी को आउट किया और अपने 5 विकेट पूरे किए. टेस्ट करियर में दूसरी बार आकाश 5 विकेट ले गए हैं.

  • 28 Nov 2026 06:46 AM (IST)

    IND vs NZ Live Score: ब्लंडेल शतक से चूके

    टॉम ब्लंडेल की बेहतरीन पारी का अंत हो गया है. वो अपना शतक पूरा नहीं कर सके और 89 रन बनाकर आउट हुए. गुरनूर बराड़ ने ये सफलता दिलाई, जिन्होंने पिछले ओवर में ही आकाश दीप की गेंद पर एक कैच ड्रॉप किया था. संयोग से इस बार बराड़ की गेंद पर ये कैच उछला लेकिन आकाश दीप ने गलती नहीं की. बराड़ का ये दूसरा विकेट है.

  • 28 Nov 2026 06:34 AM (IST)

    IND vs NZ Live Score: भारत की खराब फील्डिंग

    आज का दिन भारत की खराब फील्डिंग के नाम होता दिख रहा है. जायसवाल ने एक बेहतरीन कैच लपका लेकिन उसके अलावा 3 कैच छूट गए. आकाश दीप की गेंद पर दो बार देवदत्त पडिक्कल ने मैट हेनरी के कैच छोड़े. फिर अभी गुरनूर बराड़ ने भी आकाश की गेंद पर हेनरी का ही सबसे आसान कैच टपका दिया.

  • 28 Nov 2026 06:21 AM (IST)

    IND vs NZ Live Score: दूसरे सेशन का एक्शन शुरू

    क्राइस्टचर्च में दूसरा सेशन शुरू हो गया है और एक बार फिर आगाज जसप्रीत बुमराह ने किया है, जिन्हें इस पारी में अभी तक एक भी विकेट नहीं मिला है.

  • 28 Nov 2026 06:02 AM (IST)

    लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 330 रन बनाए

    दूसरे दिन लंच तक न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 330 रन बना लिए हैं. फिलहाल टॉम ब्लंडेल 80 रन बनाकर और मैट हेनरी पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं.

  • 28 Nov 2026 05:33 AM (IST)

    न्यूजीलैंड को 324 रन पर 8वां झटका

    324 पर न्यूजीलैंड को आठवां झटका लगा. आकाश दीप ने काइल जेमीसन को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया. वह 19 रन बना सके. यह आकाश दीप को इस पारी में मिली चौथी सफलता रही. फिलहाल टॉम ब्लंडेल 80 रन बनाकर क्रीज पर हैं. उनके साथ मैट हेनरी क्रीज पर हैं. जेमीसन के विकेट के बाद, आकाश दीप की अगली ही गेंद पर स्लिप में देवदत्त पडिक्कल ने हेनरी का आसान कैच छोड़ दिया.

  • 28 Nov 2026 05:04 AM (IST)

    न्यूजीलैंड को 291 के स्कोर पर सातवां झटका लगा

    न्यूजीलैंड को 291 के स्कोर पर सातवां झटका लगा. आकाश दीप ने नाथन स्मिथ का कैच अपनी गेंद पर लपका. नाथन ने 45 गेंद में 26 रन बनाए. उन्होंने टॉम ब्लंडेल के साथ 44 रन की साझेदारी निभाई. फिलहाल टॉम ब्लंडेल 67 रन बनाकर क्रीज पर हैं. उनके साथ काइल जेमीसन मैदान पर हैं. आज का यह दूसरा झटका है. न्यूजीलैंड को इससे पहले झटका ग्लेन फिलिप्स के रूप में लगा. उन्हें दिन के दूसरे ओवर में ही अंशुल कंबोज ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया. वह 36 रन बना सके.

  • 28 Nov 2026 03:57 AM (IST)

    आज दूसरे ओवर में ही भारत को मिली सफलता

    दूसरे दिन के दूसरे ओवर में ही भारत को सफलता मिली. अंशुल कंबोज ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर साझेदारी को तोड़ा. फिलिप्स कंबोज की गेंद पर विकेटकीपर पंत को कैच दे बैठे. उन्होंने 67 गेंद में पांच चौके की मदद से 36 रन की पारी खेली. फिलिप्स ने ब्लंडेल के साथ छठे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी निभाई. फिलहाल ब्लंडेल के साथ नाथन स्मिथ क्रीज पर हैं.

  • 28 Nov 2026 03:41 AM (IST)

    भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

    • मुकाबले में न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी और जैकब डफी.
    • मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कम्बोज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और गुरनूर बरार.
  • 28 Nov 2026 03:27 AM (IST)

    भारत की नजरें शुरुआती विकेट पर

    मैच में शानदार वापसी करने के बावजूद, दिन के अंत में भारत थोड़ा निराश होगा. आकाश दीप सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने दो विकेट लिए. वहीं, अपना पहला टेस्ट खेल रहे गुरनूर बराड़ ने लंच से ठीक पहले कॉनवे को आउट करके अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट हासिल किया. अंशुल कंबोज ने भी कुछ अहम विकेट निकाले, और वाशिंगटन सुंदर ने मिशेल को पवेलियन भेजा. हालांकि, लंबे स्पेल डालने के बावजूद जसप्रीत बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला. दिन के खेल के आखिर में, मेहमान टीम ब्लंडेल और फिलिप्स की साझेदारी को तोड़ने के लिए संघर्ष करती दिखी. दूसरे दिन, भारत की पूरी कोशिश होगी कि वे जल्द से जल्द एक विकेट चटकाएं, ताकि मेज़बान टीम अपनी मज़बूत स्थिति को और आगे न बढ़ा सके.

India vs New Zealand 2nd Test Match Day 2 Live Score and Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले का पहला दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा था, जहां उन्होंने 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए थे. वहीं, इस सीरीज का पहला मैच ड्रॉ के साथ खत्म हुआ है. ऐसे में दोनों टीमों की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवन कॉनवे, हेनरी निकल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी.

Published On - Nov 28,2026 3:23 AM IST

Follow Us