रेखा के 72वें जन्मदिन पर सायरा बानो ने लुटाया प्यार, फिल्मिस्तान के दिनों को किया याद

रेखा के 72वें जन्मदिन पर सायरा बानो ने लुटाया प्यार, फिल्मिस्तान के दिनों को किया याद

रेखा हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेसेस में से एक हैं. 10 अक्टूबर को एक्ट्रेस ने अपना 72वां जन्मदिन मनाया है. इस खास मौके पर सायरा बानों ने रेखा को पुरानी तस्वीरें शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है.

Saira Bano Post For Rekha: दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने 10 अक्टूबर को अपना 72वां जन्मदिन मनाया है. इस खास मौके पर सायरा बानो ने उनके लिए इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. सायरा ने रेखा की पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए फिल्मिस्तान में साथ बिताए दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि रेखा उनकी मां, मशहूर एक्ट्रेस नसीम बानो की खूबसूरती और उनके अंदाज से काफी प्रभावित थीं.

सायरा बानो ने अपनी पोस्ट में लिखा, जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्यारी रेखा! कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जो शोहरत और तारीफों के बीच भी अपनी असली पहचान बनाए रखते हैं. रेखा, आपमें हमेशा से यह खासियत रही है. आपकी अपनी एक अलग पहचान है, जिसने आपको भारतीय सिनेमा की विरासत का एक यादगार हिस्सा बना दिया है.

रेखा और सायरा बानों का रिश्ता पुराना

सायरा बानों ने आगे लिखा कि उनका और रेखा का रिश्ता कई साल पुराना है. समय बीतने के साथ दोनों को एक-दूसरे को और करीब से जानने का मौका मिला है. सायरा ने फिल्मिस्तान के दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वह एक सेट पर शूटिंग करती थीं, तो रेखा पास के ही दूसरे सेट पर काम कर रही होती थीं. सायरा ने बताया कि रेखा अक्सर उनके मेकअप रूम में आ जाया करती थीं. उस समय मशहूर मेकअप आर्टिस्ट दीनू एंडुलकर उनका मेकअप किया करते थे, जिन्होंने एक ब्रिटिश मेकअप एक्सपर्ट से ट्रेनिंग ली थी.

View this post on Instagram

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

रेखा सोफे पर बैठकर उन्हें सायरा की आंखों का मेकअप करते हुए ध्यान से देखती थीं. वह अक्सर कहती थीं, सायरा जी, मैं भी अपनी आंखों का मेकअप बिल्कुल वैसा ही करवाना चाहती हूं, जैसा दीनू आपका करते हैं. सायरा ने लिखा कि उन्हें आज भी रेखा का वह अंदाज याद है, जब वह मेकअप की हर छोटी से छोटी बात को गौर से देखा करती थीं.

ये भी पढ़ें: कैटरीना कैफ की हिंदी पर कमेंट करने को कहते थे टीवी चैनल, मनीष पॉल ने बताया क्यों नहीं मानी बात

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More