सलमान खान ने बेचा अपना बांद्रा वाला अपार्टमेंट, इतने करोड़ में हुई डील

सलमान खान ने बेचा अपना बांद्रा वाला अपार्टमेंट, इतने करोड़ में हुई डील

सलमान खान कुछ दिनों पहले अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट से नए घर में शिफ्ट होने को लेकर चर्चाओं में थे. अब खबर आ रही है कि उन्होंने अपना बांद्रा वाला अपार्टमेंट बेच दिया है, जिसकी डील करोड़ों में फाइनल हुई है.

सलमान खान ने इस नए रियल स्टेट सौदे ने ध्यान खींच लिया है. कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि नया घर बन रहा है और उसी में सलमान खान शिफ्ट करेंगे. एक्टर ने अपना जो अपार्टमेंट बेचा है वो बांद्रा वेस्ट के एक पॉश बिल्डिंग, शिव-अस्थान हाइट्स में है. इससे पहले भी सलमान अपनी प्रॉपर्टीज को बेचने को लेकर चर्चा में रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, सलमान खान ने अपनी ये प्रॉपर्टी 2015 में खरीदी थी.

सलमान खान का मुंबई के बांद्रा इलाके से दशकों पुराना नाता है. दरअसल उनका गैलेक्सी अपार्टमेंट भी यहीं पर है, जहां वो कई सालों से अपने पिता और पूरे परिवार के साथ रहते हैं. भाईजान के अलावा कई मशहूर हस्तियां भी इस इलाके में रही हैं. फिलहाल जान लेते हैं सलमान खान की इस नई प्रॉपर्टी डील के बारे में.

इतने करोड़ में हुई डील

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के इस अपार्टमेंट की डील लगभग 3.5 करोड़ रुपये में हुई है. उन्होंने जब इसे खरीदा था तो इसकी कीमत 2.88 करोड़ थी. जानकारी कहती है कि अपार्टमेंट 758 स्क्वायर फीट में है और कारपेट एरिया के बेस पर इस प्रॉपर्टी का दाम तकरीबन 46 हजार रुपये प्रति वर्ग फुट आंका गया है.

ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया सामने

सलमान खान का इस अपार्टमेंट में दो कार पार्किंग की जगहें भी हैं. रिपोर्ट्स कहती हैं कि इस डील में 21 लाख की स्टांप ड्यूटी लगी है और 30 हजार की रजिस्ट्रेशन फीस गई है. फिलहाल अभी तक खरीदारों या फिर सलमान खान की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है.

नया मकान हो रहा तैयार

सलमान खान गैलेक्सी से ही कुछ ही दूर पर 6 मंजिला मकान भी बनवा रहे हैं जो सी-फेसिंग होगा, जानकारी सामने आई थी कि महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी से इसे बनाने की इजाजत भी मिल गई थी. सलमान खान का ये मकान उनकी मां के नाम पर है. कहा गया था कि सलमान खान इस मकान में इसलिए भी शिफ्ट होंगे, क्योंकि सुरक्षा के लिहाज से भी ज्यादा सही रहेगा.

फिल्म को लेकर चर्चा में सलमान खान

एक्टर सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी चर्चा में हैं. ये एक एक्शन थ्रिलर होगी, जिसे डायरेक्टर वामसी पेडिपल्ली निर्देशित करेंगे. ये फिल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से रिलीज टल गई. इसे लेकर ये भी सामने आया था कि सेंसर बोर्ड से मंजूरी नहीं मिल रही है, हालांकि फिल्म की टीम ने इसे अफवाह बताया था.

ये भी पढ़ें: हॉलीवुड फिल्म एविल डेड बर्न की भारत में अच्छी शुरुआत, ऑब्सेशन के बाद एक और हॉरर फिल्म की दस्तक

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More