Varanasi: महेश बाबू-प्रियंका की ‘वाराणसी’ का काम कबतक पूरा होगा? राजामौली के बेटे ने दिया धांसू अपडेट
Varanasi: एस.एस राजामौली की 'वाराणसी' साल 2027 की बड़ी फिल्मों में से एक है. जिस पर फिलहाल काम चल रहा है. वहीं सभी एक्टर्स अपने हिस्से का शूट कंप्लीट कर चुके हैं. जानिए कब पूरा काम कंप्लीट होगा?
Varanasi: एस.एस राजामौली अपनी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद डायरेक्टर के तीसरे प्रोजेक्ट से भी काफी उम्मीदें हैं. इस पैन-वर्ल्ड एक्शन-एडवेंचर फिल्म को इंडियन सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है. अब राजामौली के बेटे और फिल्म के प्रोड्यूसर एसएस कार्तिकेय ने फिल्म की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा कि- ”फिल्म का शूटिंग शेड्यूल लगभग पूरा होने के कगार पर है.”
दरअसल ‘वाराणसी’ में देश और दुनिया भर के कई पॉपुलर एक्टर्स की मजबूत स्टारकास्ट देखने को मिलेगी. जहां महेश बाबू फिल्म में रुद्र नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो बेबाक और खतरनाक फाइटर का रोल है. तो वहीं, प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी के रोल में हैं. इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद इंडियन स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं. वहीं, कुंभ बने पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभ इस फिल्म में विलेन का रोल कर रहे हैं. 1200-1300 करोड़ रुपये के बजट में बनी पिक्चर का काम अगले साल की शुरुआत में होगा. वहीं, शूटिंग के साथ ही पोस्ट प्रोडक्शन वर्क भी चल रहा था.
राजामौली के बेटे ने क्या अपडेट दिया है?
हाल ही में प्रोड्यूसर एस.एस. कार्तिकेय ने बताया कि ”महेश बाबू की फिल्म की शूटिंग में अब बस चार-पांच दिन ही बचे हैं. अभी पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी चल रहा है. इसके जनवरी 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. फिलहाल काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और हमें अगले साल जनवरी तक सब कुछ पूरा कर लेना चाहिए.” दरअसल फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. साथ ही फिल्म का अभी जैसा काम चल रहा है, रिलीज में कोई भी देरी नहीं होगी. वहीं, सिनेमाघरों में पिक्चर आने से पहले राजामौली के बेटे की क्या तैयारी है, इसे लेकर कहा कि- ” सब कुछ सही ढंग से तय हो जाना चाहिए.”
महेश बाबू के रोल के लिए क्या है प्लानिंग?
वहीं, महेश बाबू के किरदार को लेकर राजामौली ने भी कई बातें बताई हैं. उन्होंने कहा कि- ”रुद्र का जन्म खुद से कहीं बड़े मकसद को पूरा करने के लिए हुआ था. वो एक ऐसी किस्मत लेकर चल रहा है जिसे उसने खुद नहीं चुना था. वो हाजिर-जवाब है और उग्र भी है. किलिमंजारो और मसाई मारा के आस-पास शूटिंग करते हुए मैं हैरान रह गया. कुछ सुबहें ऐसी भी थीं जब मुझे लगा कि 1.43:1 का IMAX फ्रेम भी हमारे सामने के नजारों को कैप्चर नहीं कर पाएगा.”
दरअसल इससे पहले राजामौली के बेटे ने खुलासा किया था कि फिल्म के टाइटल लॉन्च इवेंट में गड़बड़ी हो गई थी. जिसके चलते वो गुस्से में थे और लगभग रो गए थे. पर आखिर वक्त पर सब कुछ संभाल लिया गया.




