बेटे विहान और कैटरीना को साथ देख कैसा महसूस करते हैं विक्की कौशल, बोले- मन करता है इस पल…’
विक्की कौशल पिछले साल ही पिता बने हैं. उनका बेटा विहान 10 महीने का हो गया है. इस बीच एक्टर ने पैरेंटहुड पर अपनी बात रखी है. चलिए जानते हैं विक्की पिता बनने के बाद कैसे महसूस करते हैं.
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इस वक्त अपना फादरहुड एंजॉय कर रहे हैं. कुछ महीने पहले ही एक्टर पिता बने हैं और अपने बेटे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश करते हैं. एक्टर ने बताया है कि पिता बनने के बाद जिदंगी को देखने का नजरिया काफी बदल गया है. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में पैरेंटहुड को लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि पेरेंट्स बनने के बाद विक्की और कैटरीना का क्या एक्सपीरियंस है.
पिछले साल नवंबर में कैटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया था. अब इतने महीने बाद विक्की ने पैरेंटहु़ड पर बाच की है और अपने इस अनुभव को जादुई बताया है. इसके अलावा एक्टर ने ये भी कहा है कि वो जब भी अपनी पत्नी कैटरीना और बेटे विहान को एक साथ देखते हैं तो काफी इमोशनल हो जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Nushrratt Bharuccha: नुसरत भरूचा का बाली में एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी, एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाने की तैयारी
पैरेंटहुड पर क्या बोले विक्की?
हरीत जावेरी ज्वेलर्स के यूट्यूब चैनल पर हुई बातचीत में विक्की ने कहा कि पिता बनने के बाद आए बदलावों को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया है. उन्होंने कहा कि यह इतना जादुई एहसास है कि इसे पूरी तरह शब्दों में समझा पाना मुश्किल है.
विक्की ने बेटे विहान के छोटे-छोटे पड़ावों के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि बच्चे की पहली किलकारी, उसकी हंसी, नए एक्सप्रेशन और अलग-अलग इशारों को देखना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा है. एक्टर ने कहा कि पिछले 10 महीनों में उन्हें कई ऐसे पल मिले हैं, जब उन्हें लगा कि यही जिंदगी की पूरी खुशी है और अब उन्हें और कुछ नहीं चाहिए.
कैटरीना और विहान को साथ देखकर ऐसा महसूस करते हैं विक्की
विक्की ने कैटरीना और अपने बेटे के साथ बिताए कुछ खास पलों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि जब वह अपनी पत्नी की खुशी और बेटे की हंसी को एक साथ देखते हैं, तो उनका मन करता है कि उस पल को वहीं रोक दें और उसे ज्यादा देर तक जीते रहें.
उन्होंने कहा कि माता-पिता बनने के बाद इंसान पहले से कहीं ज्यादा संवेदनशील हो जाता है. इसके साथ ही जिम्मेदारी का एहसास भी बढ़ जाता है. विक्की के मुताबिक, अब उन्हें सिर्फ अपनी बातों पर नहीं, बल्कि अपने काम और व्यवहार पर भी ध्यान देना पड़ता है.
विक्की कौशल का वर्कफ्रंट
विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म से तीनों स्टार्स का पोस्टर भी रिलीज किया गया था, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई थी. संजय लीला भंसाली की ये फिल्म अगले साल 2027 में 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.




