Babita Singh Reporting Streaming Date: निमिषा सजयन और बरुन सोबती की फिल्म कहां और कब रिलीज होगी?

Babita Singh Reporting Streaming Date: निमिषा सजयन और बरुन सोबती की फिल्म कहां और कब रिलीज होगी?

OTT की दुनिया में अपने शानदार अभिनय से सभी को इंप्रेस करने वाले बरुन सोबती अब नई वेब सीरीज के साथ दस्तक देने जा रहे हैं. उनकी अपकमिंग वेब सीरीज बबिता सिंह रिपोर्टिंग पर अपडेट आ गया है.

Babita Singh Reporting Streaming Date: टीवी की दुनिया से अपना करियर शुरू करने वाले बरुन सोबती अब नई ओटीटी फिल्म के साथ हाजिर होने वाले हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर 21 अगस्त को फिल्म ‘बबिता सिंह रिपोर्टिंग’ का ट्रेलर जारी किया गया था. अब फैंस को बरुन की एक और सस्पेंस थ्रिलर फिल्म देखने का मौका मिलेगा.

टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग और लुक से सबको दीवाना बनाने वाले बरुन सोबती पिछले कुछ सालों से ओटीटी की दुनिया में छाए हुए हैं. असुर के दोनों सीजन के अलावा राक्षस, रात जवान है और कोहरा जैसी सीरीज में उन्होंने दमदार काम किया है. वो हलाहल नाम की ओटीटी फिल्म में भी नज़र आ चुके हैं.

कब और कहां स्ट्रीम होगी ‘बबिता सिंह रिपोर्टिंग’?

बबिता सिंह रिपोर्टिंग‘ ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. मेकर्स के मुताबिक ये फिल्म 28 अगस्त को रिलीज़ कर दी जाएगी. बरुन पिछले 6-7 सालों में ओटीटी की दुनिया के सबसे भरोसेमंद और काबिल एक्टर के तौर पर सामने आए हैं.

इस फिल्म का निर्देशन अंबिका पंडित ने किया है. फिल्म में निमिषा सजयन लीड रोल में हैं और उनके साथ बरुन सोबती और अंशुमान पुष्कर भी अहम किरदार में दिखाई देने वाले हैं. इस फिल्म को अमित व्यास ने लिखा है. फिल्म को सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्रा और टीना थरवानी ने फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.

दो दिन पहले आया ट्रेलर

प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर सस्पेंस क्राइम थ्रिलर ‘बबिता सिंह रिपोर्टिंग’ का ट्रेलर दो दिन पहले शेयर किया था. इस फिल्म में निमिषा सजयन ए एस आई बबिता सिंह के रोल में हैं. बरुन सोबती ने उनके स्कूल के आर्टिस्ट दोस्त का किरदार निभाया है. बबीता के गांव आने पर उनका मर्डर हो जाता है, जिसके बाद बबीता उनके कातिल की तलाश में जुट जाती है.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More