आज की ताजा खबर Live: आज टीएमसी के बागी सांसदों से दिल्ली में मुलाकात करेंगे CM अधिकारी

आज की ताजा खबर Live: आज टीएमसी के बागी सांसदों से दिल्ली में मुलाकात करेंगे CM अधिकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान आज फ्रांस के नीस (Nice) शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ बैठक करेंगे. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के बागी सांसदों से दिल्ली में मुलाकात करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के संक्षिप्त दौरे पर रहेंगे.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 14 Jun 2026 05:41 AM (IST)

    आज टीएमसी के बागी सांसदों से दिल्ली में मुलाकात करेंगे CM अधिकारी

    पश्चिम बंगाल में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के बागी सांसदों से दिल्ली में मुलाकात करेंगे.

  • 14 Jun 2026 03:21 AM (IST)

    तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम में रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप

    तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम में रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र

  • 14 Jun 2026 02:32 AM (IST)

    असम में वायु सेना के विमान हादसे में सैनिकों की मौत पर UAE ने जताया शोक

    UAE के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने भारत के साथ एकजुटता जताई है और असम में वायु सेना के विमान हादसे में कई सैनिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया है.

  • 14 Jun 2026 12:56 AM (IST)

    नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून को पहली उड़ान लखनऊ के लिए होगी रवाना

    केंद्रीय मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान लखनऊ के लिए रवाना होगी.इस विशेष उड़ान में किसानों को यात्रा कराई जाएगी.यह उड़ान 15 जून की सुबह रवाना होगी.इस मौके पर नागर विमानन मंत्रालय, DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. एयरपोर्ट के सीईओ भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.उड़ान को अधिकारियों की मौजूदगी में औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा. यह नोएडा एयरपोर्ट के परिचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

  • 14 Jun 2026 12:00 AM (IST)

    पीएम मोदी आज फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ करेंगे बैठक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान आज फ्रांस के नीस (Nice) शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक करेंगे. नीस में, दोनों नेता संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स’ (Bharat Innovates) कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान आज फ्रांस के नीस (Nice) शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक करेंगे. नीस में, दोनों नेता संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स’ (Bharat Innovates) कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के बागी सांसदों से दिल्ली में मुलाकात करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के संक्षिप्त दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे शमसाबाद में आयोजित कार्यक्रम में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज अपने मुंबई स्थित आवास ‘मातोश्री’ में पार्टी के सांसदों की एक आपातकालीन (इमरजेंसी) बैठक बुलाई है. यह बैठक महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही दलबदल की खबरों के बीच बेहद अहम मानी जा रही है. आज मनसे प्रमुख राज ठाकरे के जन्मदिन पर कार्यकर्ता मुंबई और आसपास के जिलों मैं 36 पेट्रोप पंप पर हर मोटरसाइकल वालों को 5 रुपए के डिस्काउंट पर पेट्रोल-डीजल मुहैया करवाएंगे. हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

Published On - Jun 14,2026 12:00 AM IST

Follow Us