आज की ताजा खबर LIVE: UAE ने नेतन्याहू के सीक्रेट दौरे से किया इनकार

आज की ताजा खबर LIVE: UAE ने नेतन्याहू के सीक्रेट दौरे से किया इनकार

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12.30 बजे किया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार पिपरा घाट पर होगा. नई दिल्ली में आज से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो रही है. देश में अमूल (Amul) और मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जो आज से लागू हो गई है.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 14 May 2026 04:49 AM (IST)

    UAE ने नेतन्याहू के सीक्रेट दौरे से किया इनकार

    अमेरिका और ईरान के बीच नाज़ुक सीज़फायर बना हुआ है, इजराइल ने घोषणा की कि नेतन्याहू ने UAE का एक गुप्त दौरा किया। हालांकि, UAE ने अब इस बात से इनकार कर दिया है और कहा है कि ऐसा कोई दौरा नहीं हुआ.

  • 14 May 2026 04:32 AM (IST)

    जैसलमेर में GIB संरक्षण की बड़ी उपलब्धि: AI तकनीक से दो नए चूजों का जन्म

    राजस्थान में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB) के संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर रामदेवरा और सुदासरी ब्रीडिंग सेंटरों में ‘आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन’ (AI) तकनीक का इस्तेमाल करके दो नए चूजों का जन्म हुआ है. इसके साथ ही, भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) द्वारा संचालित विभिन्न केंद्रों में GIB की कुल आबादी बढ़कर 86 हो गई है.

  • 14 May 2026 12:21 AM (IST)

    RCB vs KKR Live Score: 6 विकेट से जीती RCB

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाकर मैच जीत लिया है. इस मैच में विराट कोहली ने नाबाद 105 रन बनाए. वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 39 रनों की अहम पारी खेली.

  • 14 May 2026 12:16 AM (IST)

    RCB vs KKR Live Score: विराट कोहली का शतक

    विराट कोहली ने 58 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया है. उन्होंने आईपीएल में 9वीं बार शतक जड़ने का कारनामा किया है.

  • 14 May 2026 12:13 AM (IST)

    IPL 2026 Live Score: टिम डेविड भी हुए आउट

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 180 रन अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया है. टिम डेविड 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

  • 14 May 2026 12:00 AM (IST)

    नई दिल्ली में आज से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक होगी शुरू

    नई दिल्ली में आज से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो रही है. जिसमें ईरान समेत अन्य देशों के विदेश मंत्री शामिल रहेंगे.

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12.30 बजे किया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार पिपरा घाट पर होगा. नई दिल्ली में आज से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो रही है. देश में अमूल (Amul) और मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जो आज से लागू हो गई है. रक्षा मंत्रालय के तहत आज नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में ‘कलम और कवच’ के तीसरे संस्करण का उद्घाटन होगा. इसमें पीएम मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ के विजन के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन और रक्षा आत्मनिर्भरता पर चर्चा की जाएगी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कार्तिकेय चौहान मानहानि मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (जबलपुर पीठ) में आज अंतिम सुनवाई होनी तय है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर-पश्चिम भारत (दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा) और पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल) में आंधी-तूफान और गरज के साथ तेज बारिश का अलर्ट है. पढ़ें- देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट…

Published On - May 14,2026 12:00 AM IST

Follow Us