आज की ताजा खबर LIVE: दिल्लीः निजी बस में महिला के साथ गैंग रेप, मामला दर्ज, 2 आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया, जिसके तहत राज्य भर में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 187 अधिकारियों का तबादला किया गया. वहीं महाराष्ट्र पुलिस ने नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले से कथित तौर पर जुड़े होने के आरोप में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से 2 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें एक महिला ब्यूटीशियन भी शामिल है.
LIVE NEWS & UPDATES
-
बीजिंगः ट्रंप को मिला गार्ड ऑफ ऑनर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर हैं. बीजिंग पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मौजूद थे.
#WATCH US President Donald Trump receives Guard of Honour in Beijing.
Chinese President Xi Jinping also present.
(Source: The White House) pic.twitter.com/23wVSUHwxA
— ANI (@ANI) May 14, 2026
-
दिल्लीः निजी बस में गैंग रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में निजी बस में महिला के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है.
-
चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक
केंद्र सरकार ने अहम फैसला लेते हुए चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से 30 सितंबर, 2026 तक या अगले आदेश तक रोक लगा दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने अधिसूचना जारी कर निर्यात नीति को ‘प्रतिबंधित’ से बदलकर ‘निषिद्ध’ कर दिया है. यह रोक EU और USA को CXL और TRQ कोटे के तहत, एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम (AAS) के तहत, और अन्य देशों की खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार-से-सरकार शिपमेंट के जरिए किए जाने वाले चीनी निर्यात पर लागू नहीं होगी. साथ ही जो खेप पहले से ही निर्यात की प्रक्रिया में लगी हुई हैं, उन्हें छूट दी गई है.
-
हम सबके लिए बहुत बड़ी क्षतिः सुरेश खन्ना
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रतीक यादव के निधन पर कहा, “उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद है. हम सबके लिए बहुत बड़ी क्षति है. हम उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने आए थे, ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. यह बहुत दुखद घटना है.”
-
UAE ने नेतन्याहू के सीक्रेट दौरे से किया इनकार
अमेरिका और ईरान के बीच नाज़ुक सीज़फायर बना हुआ है, इजराइल ने घोषणा की कि नेतन्याहू ने UAE का एक गुप्त दौरा किया। हालांकि, UAE ने अब इस बात से इनकार कर दिया है और कहा है कि ऐसा कोई दौरा नहीं हुआ.
-
जैसलमेर में GIB संरक्षण की बड़ी उपलब्धि: AI तकनीक से दो नए चूजों का जन्म
राजस्थान में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB) के संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर रामदेवरा और सुदासरी ब्रीडिंग सेंटरों में ‘आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन’ (AI) तकनीक का इस्तेमाल करके दो नए चूजों का जन्म हुआ है. इसके साथ ही, भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) द्वारा संचालित विभिन्न केंद्रों में GIB की कुल आबादी बढ़कर 86 हो गई है.
#WATCH | Jaisalmer, Rajasthan: In a major milestone for Great Indian Bustard (GIB) conservation, two new chicks have hatched at Ramdevra and Sudasari breeding centres using Artificial Insemination (AI) technology. With this, the total GIB population across facilities managed by pic.twitter.com/Cj7bjk5w52
— ANI (@ANI) May 13, 2026
-
RCB vs KKR Live Score: 6 विकेट से जीती RCB
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाकर मैच जीत लिया है. इस मैच में विराट कोहली ने नाबाद 105 रन बनाए. वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 39 रनों की अहम पारी खेली.
-
RCB vs KKR Live Score: विराट कोहली का शतक
विराट कोहली ने 58 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया है. उन्होंने आईपीएल में 9वीं बार शतक जड़ने का कारनामा किया है.
-
IPL 2026 Live Score: टिम डेविड भी हुए आउट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 180 रन अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया है. टिम डेविड 3 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
-
नई दिल्ली में आज से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक होगी शुरू
नई दिल्ली में आज से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो रही है. जिसमें ईरान समेत अन्य देशों के विदेश मंत्री शामिल रहेंगे.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12.30 बजे किया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार पिपरा घाट पर होगा. नई दिल्ली में आज से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो रही है. देश में अमूल (Amul) और मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जो आज से लागू हो गई है. रक्षा मंत्रालय के तहत आज नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में ‘कलम और कवच’ के तीसरे संस्करण का उद्घाटन होगा. इसमें पीएम मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ के विजन के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन और रक्षा आत्मनिर्भरता पर चर्चा की जाएगी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कार्तिकेय चौहान मानहानि मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (जबलपुर पीठ) में आज अंतिम सुनवाई होनी तय है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर-पश्चिम भारत (दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा) और पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल) में आंधी-तूफान और गरज के साथ तेज बारिश का अलर्ट है. पढ़ें- देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट…
Published On - May 14,2026 12:00 AM IST



