आज की ताजा खबर LIVE: संयुक्त किसान मोर्चा समेत पांच यूनियनों का हरियाणा में आज प्रदर्शन

आज की ताजा खबर LIVE: संयुक्त किसान मोर्चा समेत पांच यूनियनों का हरियाणा में आज प्रदर्शन

बंगाल में 9 महीने बाद कोरोना से मरीज की मौत हो गई. UP के SDG (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार को प्रमोशन, 1 जनवरी से संभालेंगे DG का पदभार. सीनियर IPS अफसर अनीष दयाल को नया DG CRPF नियुक्त किया गया है. जस्टिस अरुण भंसाली इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए. केंद्रीय […]

LIVE NEWS & UPDATES

  • 29 Dec 2023 05:52 AM (IST)

    संयुक्त किसान मोर्चा समेत पांच यूनियनों का हरियाणा में आज प्रदर्शन

    MSP समेत दूसरी मांगों पर संयुक्त किसान मोर्चा समेत पांच यूनियनों का हरियाणा में आज प्रदर्शन होगा.

  • 29 Dec 2023 05:13 AM (IST)

    केरल में एलडीएफ सरकार में नए मंत्रियों का शपथग्रहण आज

    केरल में LDF सरकार में कैबिनेट में बदलाव, नए मंत्रियों का शपथग्रहण आज.

  • 29 Dec 2023 05:11 AM (IST)

    राजनेता और अभिनेता विजयकांत के पार्थिव शरीर का आइलैंड ग्राउंड में होगा अंतिम दर्शन

    तमिलनाडु: डीएमडीके अध्यक्ष और अभिनेता विजयकांत के पार्थिव शरीर को सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए कोयम्बेडु कार्यालय से आइलैंड ग्राउंड, अन्ना सलाई ले जाया जा रहा है। आज सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक पार्थिव शरीर यहीं रखा जाएगा. बाद में, पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए कोयम्बेडु कार्यालय ले जाया जाएगा.

  • 29 Dec 2023 03:07 AM (IST)

    प्रधानमंत्री से जुड़ी जानकारी पीएमओ से ही आनी चाहिए: चंपत राय

    अयोध्या, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय कहते हैं, "... मैंने सुना है कि पीएम मोदी का रोड शो होगा. एक सार्वजनिक बैठक हो सकती है. प्रधानमंत्री से जुड़ी कोई भी जानकारी पीएमओ से ही आनी चाहिए.

  • 29 Dec 2023 01:37 AM (IST)

    बाराबंकी, मेरठ, अम्बेडकरनगर, बांदा, इटावा, में स्कूल बंद

    उत्तर प्रदेश में शीत लहर का असर, बाराबंकी, मेरठ, अम्बेडकरनगर, बांदा, इटावा, में स्कूल बंद.

  • 29 Dec 2023 12:19 AM (IST)

    राहुल गांधी की नागपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

    दिल्ली हवाई अड्डे पर दृश्यता की समस्या के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागपुर से दिल्ली जाने वाली उड़ान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया.

  • 29 Dec 2023 12:09 AM (IST)

    नवी मुंबई के एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

    महाराष्ट्र: नवी मुंबई के तलोजा औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

बंगाल में 9 महीने बाद कोरोना से मरीज की मौत हो गई. UP के SDG (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार को प्रमोशन, 1 जनवरी से संभालेंगे DG का पदभार. सीनियर IPS अफसर अनीष दयाल को नया DG CRPF नियुक्त किया गया है. जस्टिस अरुण भंसाली इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज गुरुवार को दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने चक्रव्यूह रच दिया है. राजस्थान कैडर की सीनियर IPS ऑफिसर नीना सिंह CISF की महानिदेशक (DG) बनाई गई हैं. वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला पुलिस अधिकारी हैं. महाराष्ट्र में नवी मुंबई के तलोजा औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई. देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर का यहां अपडेट पढ़ें

Published On - Dec 29,2023 12:08 AM