Sitaare Zameen Par Japan Release: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ जापान में रिलीज होगी, जानिए कब आएगी पर्दे पर
आमिर खान करीब 8 साल के बाद एक बार फिर जापानी सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार हैं. 'सीक्रेट सुपरस्टार' के बाद उनकी फिल्म 'सितारे जमीन पर' जापान में रिलीज़ होने के लिए तैयार है.
Sitaare Zameen Par Japan Release: ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के बाद आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ भी जापान में रिलीज़ के लिए तैयार है. 20 जून 2025 को भारत समेत कई देशों में आमिर ने अपनी इस फिल्म को रिलीज़ किया था. अब करीब दो साल बाद यानी मार्च 2027 (स्प्रिंग 2027) के अंत में फिल्म जापान के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी. करीब 8 साल के बाद आमिर खान की कोई फिल्म जापानी सिनेमाघरों में आने वाली है.
जैपनीज डिस्ट्रिब्यूटर गीक पिक्चर्स ने जापान में ‘सितारे जमीन पर‘ की रिलीज का ऐलान 25 सितबंर 2026 को किया. इसके साथ ही ये भी बताया गया कि फिल्म जापान में ‘सितारे! द मिरेकल टीम ऑफ स्टारडस्ट’ के नाम से रिलीज की जाएगी. फिल्म ह्यूमन ट्रस्ट सिनेमा युराकुशो, येबिसू गार्डन सिनेमा और जापान के अन्य सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
अनाउंसमेंट के साथ ही जैपनीज दर्शकों के लिए फिल्म का एक आधिकारिक एक्स अकाउंट भी बनाया गया है. इसमें लिखा गया है, “भारतीय फिल्म ‘सितारे! द मिरेकल टीम ऑफ स्टारडस्ट’ का डिस्ट्रिब्यूशन गीक पिक्चर्स पिक्चर्स कर रहा है. स्प्रिंग 2027 में इसे रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म में 3 इडियट्स के आमिर खान हीरो हैं. हंसी और आंसुओं से भरी ज़िंदगी को समर्पित एक दिल को छू लेने वाली फिल्म.”
◢◤ NEWS ◢◤
ギークピクチュアズ配給 インド映画『シターレ!星屑たちのミラクル・チーム』



