Haiwaan: ‘आवारापन 2’ हिट कराने वाली कंपनी के जिम्मे अक्षय कुमार की ‘हैवान’, कब हो रही रिलीज?

Haiwaan: ‘आवारापन 2’ हिट कराने वाली कंपनी के जिम्मे अक्षय कुमार की ‘हैवान’, कब हो रही रिलीज?

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' से अब वो कंपनी जुड़ चुकी है, जिसने इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के हिट होने में अहम भूमिका निभाई. 'हैवान' जल्द ही रिलीज होन जा रही है.

Akshay Kumar Saif Ali Khan Haiwaan: अक्षय कुमार और सैफ अली खान जल्द ही एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. दोनों प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हैवान’ में स्क्रीन शेयर करेंगे. सैफ फिल्म में हीरो का रोल कर रहे हैं और अक्षय विलेन के किरदार में दिखने वाले हैं. फिल्म 11 सितंबर को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. अब इस पिक्चर से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है. ‘हैवान’ के साथ वो कंपनी जुड़ चुकी है, जो इमरान हाशमी की हालिया रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ से भी जुड़ी हुई है.

उस कंपनी का नाम पेन मरुधर. ये वही कंपनी है, जिसने ‘आवारापन 2’ के डिस्ट्रीब्यूशन का काम संभाला. डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी फिल्ममेकर्स और थिएटर्स मालिकों के बीच एक कड़ी का काम करती है. कोई फिल्म कितनी भी अच्छी क्यों न हो, अगर उसका डिस्ट्रीब्यूशन सही रणनीति से नहीं हुआ, तो नुकसान हो सकता है. ऐसे में ‘आवारापन 2‘ की बंपर सफलता का क्रेडिट इस कंपनी को भी जाता है. अब खबर ये है कि ‘हैवान’ का जिम्मा भी पेन मरुधर को ही मिला है.

मेकर्स ने शेयर की जानकारी

इसकी जानकारी ‘हैवान’ की प्रोडक्शन बनी KVN प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है. X पर एक पोस्ट में लिखा गया, “हमें ‘हैवान’ के पैन-इंडिया थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर पेन मरुधर का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है.”