जिस तारीख पर रिलीज होगी King, उसी डेट पर पहले भी दहशत पैदा कर चुके हैं शाहरुख खान, थर्राया था बॉक्स ऑफिस
जिस तारीख पर 'किंग' रिलीज होने वाली है, उसी डेट पर शाहरुख 33 साल पहले भी अपनी एक्टिंग से पर्दे पर दहशत मचाने का काम कर चुके हैं. बॉक्स ऑफिस पर भी उनकी फिल्म छा गई थी.
Shah Rukh Khan King: 24 दिसंबर 2026. ये तारीख शाहरुख खान के तमाम चाहने वालों के लिए बेहद खास है. इस डेट पर उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ रिलीज होने वाली है. इसी साल जनवरी में एक टीजर वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख ने रिलीज डेट का ऐलान किया था. उसके बाद से उनके फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं. लेकिन क्या आप जानते है कि जिस डेट पर किंग रिलीज होने जा रही है, उस तारीख से शाहरुख का पुराना कनेक्शन भी है.
लगभग 33 साल पहले 24 दिसंबर को ही शाहरुख खान की एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें वो हीरो नहीं थे, बल्कि विलेन थे. उन्होंने एक ऐसे साइको/ऑब्सेसिव लवर का किरदार निभाया था, जिसे करने से इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स ने मना कर दिया था. यहां बात साल 1993 में आई फिल्म ‘डर’ की हो रही है, जिसे यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. सनी देओल और जूही चावला लीड रोल में थे और शाहरुख ने नेगेटिव रोल प्ले किया था.
इस फिल्म में हीरो भले ही सनी देओल थे, लेकिन अपनी परफॉर्मेंस से महफिल शाहरुख लूट ले गए थे. ‘डर’ की गिनत उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में होती है. आज वो हिंदी सिनेमा में जिस मुकाम पर हैं, उसमें इस पिक्चर का भी अहम योगदान है.
‘डर’ ने कितनी कमाई की थी
‘डर’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसरा इस फिल्म का बजट 3.25 करोड़ रुपये था. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 21 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. बहरहाल, शाहरुख लंबे समय से ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं. तीन सालों के बाद उनकी कोई फिल्म आने वाली है. दिसंबर 2023 में आई डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ के बाद उनकी कोई भी फिल्म नहीं आई.
ये भी पढ़ें-
Don No. 1 और Mass नागार्जुन की वो 2 फिल्में जिन्होंने TV पर खूब किया राज, OTT पर कहां देख सकते हैं?
‘किंग’ स्टारकास्ट
‘किंग’ का डायरेक्शन शाहरुख खान कर रहे हैं. इस पिक्चर में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं, जो सिल्वर स्क्रीन डेब्यू कर रही हैं. अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में हैं. दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत समेत और भी कई बड़े सितारे फिल्म का हिस्सा हैं.




