सिख दंपति 4 बच्चे पैदा करे… BJP नेता ने पंजाब CM भगंवत मान को लिखी चिट्ठी, जानें क्या की मांग

सिख दंपति 4 बच्चे पैदा करे… BJP नेता ने पंजाब CM भगंवत मान को लिखी चिट्ठी, जानें क्या की मांग

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव व रिटायर्ड IAS अफसर जगमोहन राजू ने पंजाब के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है. जगमोहन सिंह राजू ने चिट्ठी में कहा है कि कि पंजाब में भी आंध्र प्रदेश वाला 4 बच्चों का मॉडल लागू किया जाना चाहिए.

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव व रिटायर्ड IAS अफसर जगमोहन राजू ने पंजाब के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने कहा है कि पंजाब में हर सिख दंपति को कम से कम 4 बच्चे पैदा करने चाहिए. इसके बदले पंजाब सरकार को उन्हें 30 से 40 हजार रुपए का इनाम देना चाहिए. इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेटर लिख दिया है. उन्होंने सिखों की घटती आबादी पर चिंता जताते हुए AAP सरकार से आर्थिक प्रोत्साहन योजना लागू करने की मांग की है. हालांकि पंजाब बीजेपी ने इसे उनकी निजी राय बताते हुए इस पूरे मामले से खुद को अलग कर दिया है।

जगमोहन सिंह राजू ने चिट्ठी में कहा है कि कि पंजाब में भी आंध्र प्रदेश वाला 4 बच्चों का मॉडल लागू किया जाना चाहिए. राजू से पहले सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज भी इसकी पैरवी कर चुके हैं. उनका कहना था कि सिर्फ सिखों का एक बच्चा होना समझदारी नहीं है. जगमोहन राजू ने लिखा, सिख कौम भारत में संवैधानिक तौर पर मान्यता प्राप्त अल्पसंख्यक है. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (NFHS) के मुताबिक सिखों की जनन दर यानी फ्रर्टिलिटी रेट देश के सब भाईचारों में सबसे कम है. इस कारण सिखों की आबादी में लगातार गिरावट आ रही है और यह चिंताजनक है.

पंजाब सरकार से सुझाव के साथ की मांग

जगमोहन राजू ने आगे लिखा- साल 1991 में पंजाब की आबादी में सिखों को हिस्सा 62.95% था, जो 2011 की जनगणना में घटकर 57.69% रह गई है. यह भी संकेत हैं कि आबादी घटने का यह सिलसिला अभी भी जारी है. आबादी में गिरावट पंजाब में सिखों की सामाजिक और सभ्याचारक भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है.

राजू ने लिखा- सिखों को आबादी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मेरा सुझाव है कि पंजाब सरकार को आंध्र प्रदेश सरकार के हाल ही में ऐलान किए मॉडल के तहत इनाम देना चाहिए. जिसमें तीसरे बच्चे के पैदा होने पर 30 हजार और चौथे बच्चे पर 40 हजार रुपए दिए जाएं। इसे लागू करने में गंभीरता से काम करना चाहिए। इससे सिख परिवारों को मदद मिलेगी और आबादी में गिरावट को रोका जा सकेगा।

पंजाब सरकार से राजू ने जताई उम्मीद

जगमोहन सिंह राजू ने आंध्र प्रदेश की तर्ज पर पंजाब में भी सिखों की जनसंख्या बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता शुरू करने का प्लान बनाने की पंजाब सरकार से दरख्वास्त की है. जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि भले ही ये उनकी निजी राय है लेकिन उन्हें पूरी उम्मीद है की राजनीति से ऊपर उठकर पंजाब सरकार इस मामले में जल्द ही कोई फैसला लेगी और इस पूरे मामले को गंभीरता से लेगी.

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष ने इससे खुद को किया अलग

हालांकि पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी को इस पूरे मामले से अलग कर लिया. उन्होंने कहा कि ये बतौर सिख जगमोहन सिंह राजू की अपनी राय है और उन्होंने अपने ही लेटर हेड पर एक पूर्व आईएएस और सिख इंटेलेक्चुअल होने के नाते ये चिट्ठी मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखी है. पंजाब सरकार को अब आगे तय करना है.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More